SSC CHSL 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से CHSL भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें कुल 1600 से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून, 2023 तक है। परीक्षा के लिए पंजीकृत होने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 से 15 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं। कंबाइंड हायर सेकेंडरी (SSC CHSL) लेवल परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 09 मई, 2023 से जारी है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से इस भर्ती के जरिए ग्रुप सी पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों के लिए अवर मंडल लिपिक/कनिष्ठ सचिवालय सहायक, और डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर होगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 1600 पदों पर भर्ती की जाएगी।