SSC ने दिल्ली पुलिस एसआई, CAPF में एसआई और सीआईएसएफ में एएसआई के लिए पेपर 1 की परीक्षा 12 मार्च से 16 मार्च, 2019 तक आयोजित की थी। एसएससी सीपीओ परीक्षा के परिणाम 25 मई, 2019 को जारी किए गए थे। दूसरे चरण की परीक्षा 27 सितंबर, 2019 को आयोजित हुई थी, जिसमें PET और PST परीक्षा ली गई थी। पहले पेपर की लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों दूसरे चरण की परीक्षा के लिए शामिल किया गया था। दूसरे चरण की परीक्षा के नतीजे 3 फरवरी, 2020 को जारी किए गए थे। दूसरे चरण की परीक्षा में सफल रहे 2557 उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा के लिए चुना गया था। इनमें 258 महिलाएं और 2299 पुरुष उम्मीदवाओं को उत्तीर्ण किया गया। चिकित्सा परीक्षण के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन किया गया था। सभी चरणों की परीक्षा आयोजित किए जाने के बाद SSC CPO Final Result जारी कर दिए गए हैं।