SSC CAPF Constable GD Recruitment 2021: केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सिपाही सामान्य ड्यूटी के पदों पर जल्द ही भर्तियां निकलेंगी। कर्मचारी चयन आयोग जीडी कांस्टेबल भर्ती 2020 का नोटिकेशन 25 मार्च 2021 को जारी करेगा। एसएससी कैलेंडर के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2021 होगी। एसएससी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 02 अगस्त 2021 से 25 अगस्त 2021 के बीच आयोजित होगी। यह भर्ती आईटीबीपी, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल, सीआरपीएफ, सशस्त्र सीमा बल, स्पेशल सुरक्षा बल, नेशनल इंस्टीविगेशन एजेंसी और असम राइफल में रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली जाएगी। पिछली बार एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के तहत 55000 पदों पर नौकरियां निकाली गई थी।