5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SSC GD PET 2023: अब 24 अप्रैल को नहीं होगा जीडी फिजिकल टेस्ट, इस वजह से करना पड़ा स्थगित

SSC GD PET 2023: कर्मचारी चयन आयोग फिजिकल टेस्ट की तारीख में बदलाव कर रहा है क्योंकि क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक डेटा प्राप्त नहीं हुआ है। कई उम्मीदवारों जीडी फिजिकल को स्थगित कर दिए जाने के ईमेल प्राप्त हो रहे हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 21 Apr 2023, 5:46 PM IST

ssc.jpg

SSC GD PET 2023

SSC GD PET 2023: कर्मचारी चयन आयोग फिजिकल टेस्ट की तारीख में बदलाव कर रहा है क्योंकि क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक डेटा प्राप्त नहीं हुआ है। कई उम्मीदवारों जीडी फिजिकल को स्थगित कर दिए जाने के ईमेल प्राप्त हो रहे हैं। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) कांस्टेबल जीडी शारीरिक परीक्षण (Physical Test) की तारीख में बदलाव कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि शारीरिक परीक्षण (Physical Test) के लिए क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक डाटा एसएससी से नहीं मिला है। इस वजह से फिजिकल टेस्ट की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक सीआरपीएफ की ओर से कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। जिन उम्मीदवारों को जीडी कांस्टेबल फिजिकल स्थगित होने के ईमेल प्राप्त हो रहे हैं, उनमें कथित तौर पर DG-CRPF से ईमेल की तरफ से 24 अप्रैल से फिजिकल शुरू न होने की बात कही जा रही है। साथ ही इस ईमेल में नई फिजिकल डेट की सूचना जल्द जारी होने की जानकारी दी गई है।

पहले भी की जा चुकी है परीक्षा स्थगित (Postponed)

इससे पहले भी एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल फिजिकल टेस्ट को स्थगित किया था। सीआरपीएफ द्वारा पीईटी पहले 15 अप्रैल से आयोजित किए जाने थे। हालांकि, बाद में जारी नये शेड्यूल के मुताबिक फिजिकल 24 अप्रैल से 8 मई तक आयोजित होना है।

50,000 से अधिक पदों पर भर्ती

पीईटी/पीएसटी परीक्षा में करीब 4 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा इस साल 10 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की गई थी और इस भर्ती के माध्यम से 50,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है।

यह भी पढ़ें- Bank Jobs: इस बैंक में निकली है भर्ती, बैंक जॉब के लिए यहां करें आवेदन


सीआरपीएफ ने एसएससी जीडी पीईटी में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे जबकि सोमवार, 24 अप्रैल से पीईटी/पीएसटी का आयोजन होना है, कई उम्मीदवारों जीडी फिजिकल को स्थगित कर दिए जाने के ईमेल प्राप्त हो रहे हैं। जल्द ही नयी तारीखों की घोषणा के बाद चयनित उम्मीदवारों को एक विस्तृत चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जहां पदों के शारीरिक फिटनेस मानदंडों को पूरा करने के लिए उनके शरीर की पूरी तरह से जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें- BPSC Exam 2023: बीपीएससी असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम के लिए जरुरी सूचना, देखें यहां