SSC MTS Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) हवलदार परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आयोग की क्षेत्रीय वेबसाइटों के माध्यम से अपना एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा फिलहाल कुछ रीजन की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। अन्य एसएससी रीजन की वेबसाइट्स पर यह जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा 2 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, कार्यालयों और विभिन्न संवैधानिक निकायों नियुक्त किया जाएगा। मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) हवलदार परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी