SSC MTS Havildar 2022 Exam: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग गैर-तकनीकी स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा 2022 के उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट जारी किया है। जो लोग SSC MTS 2023 के लिए उपस्थित होंगे, वे मॉक टेस्ट दे सकते हैं। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इस लिंक को चेक कर सकते हैं और अपनी तैयारी के स्तर की जांच कर सकते हैं। मॉक टेस्ट से उम्मीदवारों को परीक्षा की प्रक्रिया और पैटर्न को समझने में भी मदद मिलेगी। आपको बता दे एसएससी के नोटिफिकेशन के मुताबिक मॉक टेस्ट अंग्रेजी, हिंदी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में एक्टिव किया गया है। कैंडिडेट्स अपनी सुविधा के अनुसार मॉक टेस्ट के लिए यहां से भाषा भी चुन सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग गैर-तकनीकी स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा 2 मई, 2023 से शुरू होने वाली है।