कर्मचारी चयन आयोग, (SSC) मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) की भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर लोगों के लिए अच्छी खबर है, SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन सुरु हो चुके है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 10,880 पदों और हवलदार के 529 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी, 2023 तक किये जा सकते हैं।