शिक्षक भर्ती 2017, निदेशालय संस्कृत शिक्षा राजस्थान, जयपुर ने टीचर लेवल -1 (संस्कृत/ सामान्य) के 1820 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां अनुसूचित क्षेत्र (TSP) और गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के लिए हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 13 अक्टूबर, 2017 को रात 12.00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।