30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Teachers Recruitment 2021 : गेस्ट टीचर्स की बंपर वैकेंसी, 50,000 तक मिलेगा वेतन

बिहार के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने गेस्ट टीचर्स भर्ती 2021 की वैकेंसी निकाली है। कुल 602 वैकेंसी हैं। ये नियुक्तियां अस्थाई रूप से होंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 27 Aug 2021, 2:38 PM IST

Teachers Recruitment 2021

Teachers Recruitment 2021

Teachers Recruitment 2021 : अगर आप टीचर की तैयारी कर रहे है तो आपके के लिए बढ़िया मौका। बिहार के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने गेस्ट टीचर्स भर्ती 2021 की वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के बारे में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती गेस्ट टीचर्स की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर निकाली गई है। नियुक्तियां 11 महीने के लिए या बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना की सिफारिश पर सहायक प्रोफेसरों की नियमित नियुक्ति होने तक होगी। एलएमएनयू गेस्ट टीचर भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2021 है।

कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी गेस्ट टीचर्स की भर्ती :—
आवेदन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की वेबसाइट lnmu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन करना है। आवेदन पत्र की हॉर्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि गेस्ट टीचर्स की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी।


एलएमएनयू गेस्ट टीचर भर्ती 2021 की वैकेंसी:—
कुल पदों की संख्या : 602 पद
हिंदी : 27 पद
मैथिली : 08 पद
संस्कृत : 21 पद
अंग्रेजी : 33 पद
ऊर्दू : 10 पद
फिलॉस्फी : 10 पद
पर्शियन : 03 पद
म्युजिक ड्रामा : 03 पद
इकोनोमिक : 21 पद
जियोग्राफी : 22 पद
हिस्ट्री : 42 पद
होम साइंस : 6 पद
पॉलिटिकल साइंस : 34 पद
साइकोलॉजी : 42 पद
सोशियोलॉजी : 23 पद
फिजिक्स : 54 पद
केमिस्ट्री : 57 पद
बॉटनी : 72 पद
जूलॉजी : 46 पद
मैथमेटिक्स : 46 पद
कॉमर्स : 22 पद

यह भी पढ़ें :— Railway Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए रेलवे में बंपर नौकरियां, बिना परीक्षा के होगी भर्ती, जल्दी करें आवेदन

शैक्षिक योग्यता:—
उम्मीदवार संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री और नेट या एसएलईटी या एसईटी पास होना चाहिए।

यह भी पढ़ें :— Indian Army Recruitment 2021 : भारतीय सेना ने तीन भर्ती रैली को किया स्थगित

वेतनमान :—
अभ्यर्थियों को प्रति माह अधिकतम 50,000 के मानदेय का मिलेगा।

यह भी पढ़ें :— India Post Office Recruitment 2021 : 10वीं पास के लिए 4264 वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

उम्र सीमा:—
उम्मीदवार की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2021 से की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए यहां नोटिफिकेशन पर क्लिक करें :— https://govexams.com/lnmu_guest/default.aspx

यह भी पढ़ें :— Assam TET 2021 : असम टीईटी 2021 की अक्टूबर में होगी परीक्षा, ऐसे करें आवेदन