सबसे ज्यादा नौकरी लगभग 49 प्रतिशत टेक्सटाइल उद्योग में मिली है। एक लाख बच्चों को जनवरी तक नौकरी दिलाने के लिए तय कार्यक्रम के अनुसार काम किया जा रहा है। उद्योंगो से उनकी जरूरत मांगी जा रही है, ताकी बच्चों को इस अनुसार प्रशिक्षण दिया जा सके। बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए लगभग 90 टीएसपी खोले जा रहे हैं। प्लेसमेंट के लिए विशेष आयोजन किये जा रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार बर्णवाल, नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह, कल्याण सचिव हिमानी पांडेय, उद्योग सचिव विनय कुमार चौबे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।