TMC Recruitment 2021 : सीनियर रेजिडेंट और मेडिकल ऑफिसर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई
TMC Recruitment 2021 : टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीनियर रेजिडेंट/फेलो/मेडिकल ऑफिसर के 64 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
TMC Recruitment 2021 : टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC) ने अपने विभाग में अलग अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी की गई अधिसूचना के तहत सीनियर रेजिडेंट / फेलो / मेडिकल ऑफिसर के 64 पदों पर भर्ती की जानी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन TMC की आफिशियल वेबसाइट@tmc.gov.in पर 28 जून 2021 को शाम 5.30 बजे तक या उससे पहले तक कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सीनियर रेजिडेंट/फेलो-एनेस्थिसियोलॉजी-एमडी/डीएनबी (एनेस्थिसियोलॉजी) या एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविधालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या एनेस्थिसियोलॉजी में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
TMC Recruitment 2021 के लिए आवेदन कैसे करें इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 28 जून 2021 तक या उससे पहले टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई की वेबसाइट https://tmc.gov.in/m_events/Events/JobVacancys की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।