29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TMC Recruitment 2021: 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन

TMC Recruitment 2021 : टाटा मेमोरियल सेंटर ने पंपर आपरेटर और फायरमैन के पदों भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के जरिए होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 6 May 2021, 4:20 PM IST

tmc fireman 2021

TMC Recruitment 2021: दसवीं पास युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। भारत सरकार के परमाणु उर्जा विभाग से अनुदान प्राप्त टाटा मेमोरियल सेंटर ( TMC ) वाराणसी और मुजफ्फरपुर स्थित केंद्रों पर 19 खाली पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। टीएमसी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक वाराणसी केंद्र में 4 पंप ऑपरेटर और 11 फायरमैन पदों और मुजफ्फरपुर केंद्र में 4 फायरमैन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Read More : AIIMS Raebareli Recruitment 2021: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्तियां, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

कैसें करें आवेदन

इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 मई 2021 को प्रस्तावित वॉक-इंटरव्यू में डायरेक्ट सम्मिलित हो सकते हैं। वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उम्मीदवार को निर्धारित तिथि को सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक इस पते पर उपस्थित होना होगा। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को तय समय पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर, सुंदर बगिया, बीएचयू कैंपस, वाराणसी, उत्तर प्रदेश – 221005 तय से पहुंचना होगा। टीएमसी ने उम्मीदवारों को अपने साथ बॉयो-डाटा, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड व आधार कार्ड की कॉपी, सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियों के साथ इंटरव्यू में शामिल होने का सुझाव दिया है।

टाटा मेमोरियल सेंटर की आरे से जारी विज्ञापन के मुताबिक पंप ऑपरेटर पदों के लिए उम्मीदवारों को एसएससी उत्तीर्ण होने के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 2 वर्ष का आईटीआई (इलेक्ट्रिकल) कोर्स का डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु इंटरव्यू की तिथि को 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। फायरमैन पदों के लिए उम्मीदवारों को एसएससी उत्तीर्ण होने के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फायर फाइटिंग में कोर्स किया होना चाहिए। उम्मीदवारों को सम्बन्धित कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा इंटरव्यू की तिथि को 27 वर्ष निर्धारित है।

Read More : WBPSC Result 2021 out: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व्याख्याता परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

Web Title: TMC Recruitment 2021 For Pump Operator And Fireman