Tripura Police Recruiment 2022 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। त्रिपुरा पुलिस ने 1000 कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भर्ती रैली में निर्धारित तिथि एवं समय पर पुरुष एवं महिलाएं भाग ले सकते हैं। त्रिपुरा पुलिस कांस्टेबल भर्ती रैलियां 10 नवंबर 2022 से 21 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tripurapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित जानकारी, रेली तिथि ओर समय, पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवश्यक विवरण ध्यान से देख ले।