Uttarakhand Police Constable Recruitment Last Date 2024: कुछ समय पहले उत्तराखंड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। अब इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख काफी नजदीक आ गई है। कैंडिडेट्स के पास सिर्फ दो दिन का वक्त बचा है। बता दें, उत्तराखंड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 29 नवंबर 2024 है।