29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UKPSC Recruitment 2021: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) ने समीक्षा अधिकारी (Revenue Officer) और सहायक समीक्षा अधिकारी (Assistant Revenue Officer) पदों पर भर्ती के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 17 Aug 2021, 10:10 AM IST

recruitment

recruitment

UKPSC Recruitment 2021: उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) ने समीक्षा अधिकारी (Revenue Officer) और सहायक समीक्षा अधिकारी (Assistant Revenue Officer) पदों पर भर्ती के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त, 2021 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

आवेदन करने की अंमित तारीख
उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने कुल 17 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें, समीक्षा अधिकारी के 12 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी के 5 पद शामिल हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in के माध्यम से 6 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

आरक्षण का मिलेगा लाभ
अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी अपने आरक्षण से सम्बन्धित सभी क्षेणी व उप श्रेणी का अंकल ऑनलाइन आवेदन पत्र में अवश्य करे। आरक्षण का दावा नहीं किए जाने की दिशा में अभ्यर्थी को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाएंगा। उम्मीदवार आयोग द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट में देख सकते है।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 15 अगस्त 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 6 सितंबर 2021

पदों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 17 पद
समीक्षा अधिकारी — 12 पद
सहायक समीक्षा अधिकारी — 5 पद

Read More: एनआरएचएम योजना के तहत 555 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 43 वर्ष होनी चाहिए।

वेतन
समीक्षा अधिकारी — 47,600 रुपए से 1,51,100 रुपए प्रति महीना
सहायक समीक्षा अधिकारी — 44,900 रुपए से 1,42,400 रुपए प्रति महीना

Read More: एसबीआई में असिस्टेंट मैनेजर और अन्य के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट-ukpsc.gov.in पर जाएं। रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। इसके बाद समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन पत्र के साथ एक नई विंडो खुलेगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें पहले अपने व्यक्तिगत डिटेल के साथ पंजीकरण करना होगा। इसके बाद, उन्हें आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन पत्र भरना होगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।