UP Anganwadi Recruitment 2021: सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यूपी सरकार की ओर से कई जिलों में आंगनबाड़ी के रिक्त पदों को भरने के लिए बंपर भर्तीया निकाली जा रही है। जिनके आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जारी की गई अधिसूचना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग कानपुर नगर, बांदा, चंदौली, गाजीपुर, बागपत, मुरादाबाद, रामपुर में स्थित आंगनबाड़ियों में कार्यकत्रियों व सहायिकाओं की 53000 पदों पर भर्तियां की जानी है।