23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Nursing Staff Recruitment 2025: यूपी के इस कॉलेज ने नर्सिंग स्टाफ के 733 पदों पर निकाली भर्ती, यहां देखें डिटेल्स  

UP Nursing Staff Recruitment: यूपी में नर्सिंग स्टाफ के कई पदों पर भर्ती निकली है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की ओर से नर्सिंग ऑफिसर के 733 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू हो गई है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 27 Apr 2025, 1:11 PM IST

UP Nursing Staff Recruitment 2025

UP Nursing Staff Recruitment: यूपी में नर्सिंग स्टाफ के कई पदों पर भर्ती निकली है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की ओर से नर्सिंग ऑफिसर के 733 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू हो गई है। 

कब तक कर सकते हैं आवेदन 

इस भर्ती के लिए आवेदन कल से यानी कि 25 अप्रैल 2025 से शुरू हो गए हैं। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मई 2025 है। समय सीमा के भीतर आवेदन कर लें। आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 25 मई 2025 है। भर्ती में बैकलॉग के 107 और सामान्य भर्ती के 626 पद हैं।

यह भी पढ़ें- STET Exam: आज जारी होगी STET परीक्षा की नई तारीख, जानिए डिटेल

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा 

नर्सिंग स्टाफ की इस भर्ती के लिए बीएससी नर्सिंग या डिप्लोमा इन जनरल नर्सिंग मिडवाइफ वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी व ओबीसी को अधिकतम आयुसीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। 

यह भी पढ़ें- Gujarat Twin Sister Success Story: गुजरात की जुड़वां बहनों का कमाल! एक साथ पैदा हुईं, MBBS में एक जैसे नंबर, डॉक्टर भी बनेंगी एक साथ

कैसे होगा चयन?

KGMU की इस भर्ती के तहत चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा जबकि इंटरव्यू नहीं होगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी जिसकी अवधि 2 घंटे की होगी। विषय आधारित 60 अंक के प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। 

बिहार में भी निकाली गई भर्ती

हाल ही में बिहार में भी नर्स के 11389 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस परीक्षा में सेलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को कई स्तर की परीक्षा से गुजरना होगा, जिसमें लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से BSc नर्सिंग या GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बिहार स्टेट नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है। नर्स के पदों पर ये भर्ती बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के तहत निकाली गई है।