UP Police SI Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती कुल 9534 पदों के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ लेनी चाहिए। उक्त पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। अधिसूचना का डाइरेक्ट लिंक निचे दिया गया है।