30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPPSC Assistant Professor की भर्ती के लिए होने वाला स्क्रीनिंग टेस्ट स्थगित, नोटिफिकेशन में बताया ये कारण

UPPSC Assistant Professor Screening Test postpond: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट को स्थगित कर दिया है। स्क्रीनिंग टेस्ट 17 अप्रैल को तय किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 6 Apr 2021, 8:48 PM IST

UPPSC Assistant Professor

UPPSC Assistant Professor

UPPSC Assistant Professor Screening Test postpond: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 17 अप्रैल को रखा था। अब ये परीक्षा स्थगित कर दी गई है। आयोग ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। इसे अधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जांचा जा सकता है। इसमें बताया गया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए होने वाले टेस्ट पंचायत चुनाव के कारण टल गए हैं। चुनाव बाद आयोग टेस्ट की नई तिथि घोषित करेगा।

Read More: UPPSC RO ARO Recruitment 2021 : UPPSC में आरओ और एआरओ के पदों पर भर्ती के लिए अब 8 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने सरकारी डिग्री कॉलेज के तहत सहायक प्रोफेसर पद के लिए आवेदन किया है, उन्हें आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक प्रोफेसर स्क्रीनिंग टेस्ट परीक्षा के लिए नए सिरे से परीक्षा की तारीख जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक प्रोफेसर स्क्रीनिंग टेस्ट परीक्षा की अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।

Click here for Notification

वेबसाइट पर इस तरह से नोटिफिकेशन देखें

- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

- वेबसाइट के मुखपृष्ठ पर उपलब्ध सूचना बुलेटिन पर जाएं।

- "NOTICE REGARDING ADVT.NO.-02 / 2020-2021, ASSISTANT PROFESSER GOVT। DEGREE COLLEGE (SCREENING) EXAM-2020" लिंक पर क्लिक करें।

- आपको सहायक प्रोफेसर स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए स्थगन सूचना का पीडीएफ मिलेगा।

- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड और सेव करें।

Read More: AMUEEE 2021: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तिथियाँ घोषित, इस तारीख को होगा एंट्रेंस एग्जाम

टाली न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग ने भी 31वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा-2021 को स्थगित करा है। आयोग ने यह फैसला कोरोना संक्रमण के कारण लिया है। यह परीक्षा 08 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच होनी थी। नोटिस के अनुसार नई तिथि के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी। आयोग ने इसके पहले पांच अप्रैल को होने वाली प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा को स्थगित किया था। अब ये 11 अप्रैल को होगी।