2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPPCS Exam 2022: यूपीपीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

UPPCS Exam 2022: यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस भर्ती मेन्‍स परीक्षा के लिए एग्‍जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपीपीएससी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पीसीएस मुख्य परीक्षा 27, 28 और 29 सितंबर, 1 अक्टूबर को होगी। यूपी पीसीएस परीक्षा के जरिए कुल 384 रिक्त पदों पर भर्ती होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 24 Aug 2022, 11:58 AM IST

UPPCS Exam 2022

UPPCS Exam 2022

UPPCS Exam 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा 2022 की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्‍मीदवार पूरा एग्‍जाम शेड्यूल जरूर चेक कर लें। जिन उम्‍मीदवार यूपी पीसीएस प्रीलिम्‍स परीक्षा में क्‍वालिफाई कर ली है, वे अब मेन्‍स परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपनी लॉगिन डिटेल्‍स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड के एग्‍जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।

दो शिफ्ट में होंगे एग्जाम
पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

यह भी पढ़ें- सेना में महिला अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानिए कब होगी रैली

यूपी पीसीएस 2022 मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम
जारी नोटिस के अनुसार, यूपीपीएससी मेन्‍स परीक्षा 27 सितंबर से 01 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। 27 सितंबर को पहली पाली में सामान्य हिंदी और दूसरी पाली में निबंध का पेपर होगा। इसके बाद 28 और 29 सितंबर को सामान्य अध्ययन, वहीं 1 अक्टूबर को एच्छिक विषय की परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें- एनटीए कब जारी करेगा आंसर की, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट


384 पदों पर होगी भर्ती
गौरतलब है कि यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 जून, 2022 को हुआ था। इसका परिणाम 27 जुलाई को जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में 5,964 अभ्यर्थी पास हुए थे। यूपी पीसीएस परीक्षा के जरिए कुल 384 रिक्त पदों पर भर्ती होगी।