UPS CDS Examination (I) Notification 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने सीडीएस परीक्षा ( 1) 2021 का नोटिफिकेशन जारी दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने सीडीएस (1) 2021 के लिए 345 रिक्तियां अधिसूचित की हैं। यूपीएससी सीडीएस (1) 2021 नोटिफिकेशन आयोग की आफिशिलियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर उपलब्ध है। आयोग द्वारा सीडीएस (1) परीक्षा 2021 के माध्यम से विभिन्न रक्षा अकादमियों में भरी जानी जाने वाली रिक्तियों की घोषणा भी की जाएगी। इन अकादमियों में भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, भारतीय वायु सेना अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी शामिल हैं।