यह भर्ती परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) सहित अन्य सेवाओं में अधिकारी के पद पर चयन के लिए प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है। इन पदों पर चयन के लिए परीक्षा तीन चरणों-- प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू के रूप में आयोजित होती है। साक्षात्कार के समय उम्मीदवारों को आयु का प्रमाण, शैक्षणिक दस्तावेज, समुदाय, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दिव्यांग आदि के प्रमाण पत्र पेश करने होंगे।