29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC NDA, NA Exam 2021 Guideline: यूपीएससी एनडीए एग्जाम के लिए पढ़ें जरुरी दिशानिर्देश, परीक्षा कल होगी आयोजित

UPSC NDA, NA Exam 2021 Guideline: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। परीक्षा केंद्र पर जाने वाले उम्मीदवारों को कर्फ्यू वाले एरिया में एडमिट कार्ड ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 17 Apr 2021, 4:26 PM IST

upsc_ese.png

UPSC NDA, NA Exam 2021 Guideline: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा कल यानि 18 अप्रैल को NDA & NA परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा को स्थगित करने की मांग की जा रही है। परीक्षा स्थगित किए जाने को लेकर आयोग ने कोई अपडेट नहीं जारी किया है। एनडीए की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। परीक्षा केंद्र पर जाने वाले उम्मीदवारों को कर्फ्यू वाले एरिया में एडमिट कार्ड दिखाना होगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नही किया है, वे अभी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। अन्यथा सर्वर संबंधी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

Read More: आरडीपीआर में यंग प्रोफेशनल्स के लिए निकली कई पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

UPSC NDA And NA Exam 2021
यूपीएससी एनडीए और एनए एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में मैथ्स और जनरल एबिलिटी के सवाल पूछे जाएंगे। 5 घंटे की परीक्षा में मैथ्स से 300 अंक और जनरल एबिलिटी से 600 अंकों के प्रश्न होंगे। दोनों पारी की परीक्षाएं ढाई-ढाई घंटे की आयोजित होगी। परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे।

Read More: प्रोजेक्ट मैनेजर और रिसर्च नर्स सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

UPSC NDA, NA Exam 2021 Post Details
कुल पदों की संख्या - 400 पद
एनडीए - 370 पद (आर्मी में 208, नेवी में 42, एयर फोर्स में 120)
नेवल एकेडमी - 30 पद

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड, एक रंगीन फोटो और वैद्य फोटो पहचान पत्र साथ में ले जाना होगा। एडमिट कार्ड के पीछे अंकित सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। OMR शीट भरने के लिए काला बॉल प्वाइंट पेन अपने साथ जरूर लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र पर एग्जाम शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचें। सभी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर फेस मास्क जरूर पहनकर जाएं। बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एग्जाम हॉल में छोटी सैनिटाइजर की बोतल और पिने के पानी की पारदर्शी बोतल ले जाने की अनुमति होगी।

Web Title: UPSC NDA, NA Exam 2021 Important instruction