30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Teacher Recruitment 2022 : प्राइमरी टीचर के 11,765 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

WBBPE Primary Teacher Recruitment 2022: वेस्ट बेंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस शिक्षक भर्ती के जरिए पश्चिम बंगाल में प्राइमरी टीचरों के कुल 11765 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 23 Oct 2022, 3:07 PM IST

teacher recruitment 2022

teacher recruitment 2022

WBBPE Primary Teacher Recruitment 2022 : सरकारी टीचर की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका आया है। वेस्ट बेंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डब्ल्यूबीबीपीई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.wbbpeonline.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 11,765 प्राइमरी टीचरों की भर्ती की जाएगी। उपरोक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।


यह टीईटी-योग्य प्रशिक्षित उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है। डी.ईएल.एड/स्पेशल डी.एड/बी.एड पाठ्यक्रमों में सत्र 2020-2022 के उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के जरिए बोर्ड 11,765 खाली पद भरेगा।


ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 21 अक्टूबर 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 14 नवंबर 2022


उम्मीदवार के पास एनसीटीई द्वारा निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
TET-योग्य उम्मीदवार जो D.El.Ed/D.Ed (विशेष शिक्षा)/B.Ed प्रशिक्षण भाग 1 परीक्षा (2020-2022) से गुजर रहे हैं।


इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।


चयन होने के बाद 28,900 रुपए + डीए + एचआरए मूल वेतन का 12%


यह भी पढ़ें- Forest Guard Recruitment 2022: 12वी पास के लिए फारेस्ट गार्ड पदों पर बंपर नौकरी, ऐसे करें अप्लाई



सामान्य - 150/- रु.
ओबीसी - 100/- रु.
एससी/एसटी/पीएच - 50/- रु.

यह भी पढ़ें- RUHS Recruitment 2022 : 840 मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन


— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbbpeonline.com पर जाएं।
— होम पेज पर 'प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2022 के लिए आवेदन' पर क्लिक करें।
— अब पंजीकरण के लिए मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
— इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और पूर्वावलोकन बटन पर क्लिक करें।
— आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।