WBHRB Recruitment 2020 : पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड (West Bengal Health Recruitment Board) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से मेडिकल ऑफिसर (विशेषज्ञ) (Medical Officer (Specialist)) आवेदन आमंत्रित किए हैं। WBHRB Recruitment 2020 के तहत कुल 1 हजार 371 पदों को भरा जाएगा। पद अस्थायी हैं, लेकिन भविष्य में इन्हें स्थाई किया जा सकता है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 29 जून (रात 8 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।