WBPSC Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (कार्यकारी) परीक्षा, 2023 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च, 2023 तक है। आप को बता दे कि प्रारंभिक परीक्षा कोलकाता के विभिन्न केंद्रों और पश्चिम बंगाल के कुछ अन्य जिलों में अस्थायी रूप से जून 2023 या उसके आसपास आयोजित की जाएगी। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (कार्यकारी) परीक्षा, 2023 के चयन के लिए परीक्षा में दो भाग होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 210 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। कृपया अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in देखे। ऑनलाइन आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री इसके अलावा बंगाली में पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता होना।