WCL recruitment 2021: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ( WCL ) ने स्टाफ नर्स ट्रेनी (Staff Nurse, Trainee)के 56 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज से यानि की 13 मई, 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 27 मई, 2021 तक या इससे पहले ऑफिशियल वेबसाइट @westerncoal.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्म जमा करने से पहले इस बात का विशेष ध्यान दें कि इस पर किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि ना हो, आवेदन पत्र में कोई भी गड़बड़ी पाई जाती है तो आपका आवेदन रिजेक्ट किया जा सकता है।