Yantra India Limited Recruitment 2023: यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) ने गैर-आईटीआई और आईटीआई श्रेणी के ट्रेड अपरेंटिस के लिए भारतीय आयुध कारखानों में ट्रेड अपरेंटिस की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट yantraindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिये आवेदन 1 मार्च, 2023 शुरू होने जा रहे है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 5458 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें Non ITI Category में कुल 1944 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं Ex ITI Category में कुल 3514 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। यंत्र इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस 2023 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। आवेदन करने के लिए 15 से 24 साल की आयु वाले कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।