
ज्योलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (zsi), कोलकाता ने जूनियर रिसर्च फेलाे के 20 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी पद अस्थाई होंगे और पद की अविधि को प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।
ज्योलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (zsi) में रिक्त पदों का विवरणः
जूनियर रिसर्च फेलाे, पद : 20
योग्यता : पीएचडी या ज्योलॉजी, लाइफ साइंस में समकक्ष डिग्री हो। रिसर्च और टीचिंग में तीन साल का अनुभव हो।
वांछनीय : टैक्सोनॉमी में रिसर्च का अनुभव हो। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी और कंप्यूटर की अच्छी जानकारी हो।
वेतनमान : 36,000 रुपये के साथ एचआरए।
ज्योलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (zsi) में आवेदन शुल्क :
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये होगा। वहीं 200 रुपये ओबीसी उम्मीदवार के लिए होगा। 100 रुपये एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार के लिए होगा। आवेदन शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से अदा करना होगा। डिमांड ड्राफ्ट अकाउंट ऑफिसर 234/4, ए .जे.सी बोस रोड, निजाम प्लेस कॉप्लेक्स, कोलकाता -20 के नाम पर होगा।
ज्योलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (zsi) में रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया :
- सबसे पहले उम्मीदवार वेबसाइट http://zsi.gov.in पर लॉगइन करे।
- इसके बाद एडवरटाइजमेंट पर क्लिक करें।
- यहां पर पद से संबंधित फाइल पर क्लिक करें और पद से संबंधित विज्ञापन खोल लें।
- पद से संबंधित सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता को जांच लें।
- इस विज्ञापन के साथ एक प्रोफार्मा भी संग्लित होगा। इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
- इस प्रोफार्मा में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर लें और इसके साथ योग्यता से जुड़ी सभी सेल्फ अटेस्टेड कॉपी को संग्लित कर लें।
प्रोफॉर्मा के साथ दस्तावेज
- शिक्षा से जुड़े दस्तावेज
- शोध से जुड़े अनुभव संबंधी दस्तावेज
- जन्म प्रमाण पत्र
- मार्कशीट
पता : द डायरेक्टर, ज्योलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, एम ब्लॉक, न्यू अलिपुर, कोलकाता।
डाक से आवेदन पहुंचाने की अंतिम तिथि : 01 फरवरी 2018
Zoological Survey of India recruitment notification 2018:
ज्योलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (zsi), कोलकाता ने जूनियर रिसर्च फेलाे के 20 रिक्त पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
Published on:
07 Jan 2018 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
