1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम फाइल : जोधपुर में इस हाल में मिली भगाई गई किशोरी, चोरी और छीना झपटी की वारदातों ने बढ़ाया अपराध का ग्राफ

किशोरी के जोधपुर शहर में झालामंड में होने की पुलिस को जानकारी दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Chen Raj

•

Updated: 6 Feb 2018, 10:10 AM IST

kidnapped girl found

Girl Abducted, girl kidnapped, Kidnapped Girl Found, theft in jodhpur, Car overturned, crime news of jodhpur, jodhpur news

ग्वालियर से भगाई किशोरी जोधपुर में मिली


जोधपुर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने जोधपुर में झालामंड के नारायणनगर के एक मकान से मुक्त करवाया। किशोरी के साथ एक युवक था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर बाद में ग्वालियर पुलिस को सौंपा। कुड़ी पुलिस थानाधिकारी आनंदसिंह राजपुरोहित ने बताया कि गत दिनों मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से एक किशोरी को अगवा किया गया था। इस बारे में परिजन ने वहां के थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया। किशोरी के जोधपुर शहर में झालामंड में होने की पुलिस को जानकारी दी गई। शहर पुलिस नियंत्रण कक्ष से पुलिस को सूचना मिलने पर कुड़ी थानाधिकारी ने दिन में झालामंड के नारायणनगर इलाके में एक मकान पर दबिश देकर किशोरी व युवक को पकड़ा। बाद में किशोरी को परिजन को सौंप दिया गया। जबकि युवक को ग्वालियर पुलिस अपने साथ ले गई। युवक ग्वालियर का रहने वाला शेरू खां पठान है। किशोरी भी वहीं की रहने वाली है।

--------

असंतुलित स्कूल बस डिवाइडर पर चढ़ी, पोल व ट्रैफिक लाइटें तोड़ी

शहर के शनिचरजी का थान के निकट सोमवार अलसुबह एक स्कूल बस असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि हादसे में किसी के चोटें नहीं आई, लेकिन डिवाइडर पर लगे रोडलाइट के पोल व ट्रैफिक लाइट टूट गए। हादसे के बाद एकबारगी मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बस जब्त कर ली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब साढ़े ६ बजे एक स्कूल बस विद्यार्थी लेकर स्कूल जा रही थी। शनिश्चर जी के थान के निकट बस असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि सुबह सड़क पर भीड़ कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस में केवल एक छात्रा ही बैठी थी, जिसे अन्य वाहन से स्कूल छोड़ा गया।

--------

चोर-लुटेरे मस्त, पुलिस के हौसले पस्त

शहर में चोर व लुटेरे बेखौफ धड़ल्ले से वारदातें कर रहे हैं। जहां वे बाइक सवार लुटेरे महिलाओं को निशाना बना रहे हैं, वहीं चोर मकानों व दुकानों के ताले तोड़कर नकबजनी की वारदातें कर रहे हैं। जबकि पुलिस चोर-लुटेरों का सुराग लगाने में लगातार विफल साबित हो रही है।


राजीव गांधीनगर थाना पुलिस के अनुसार सुंदर नगर कॉलोनी निवासी रवि जैन अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था और मकान पर ताला लगा हुआ था। पीछे से चोर मकान का ताला तोड़ कर नकदी व सामान चुरा कर ले गए। जब वह वापस लौटा तो वारदात के बारे में पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सुराग नहीं लगा है।

सदर बाजार थाना पुलिस के अनुसार जूनी मंडी निवासी सुनील जैन की घासमण्डी में किराणा की दुकान है। चोरों ने रात में दुकान का ताला तोड़ दिया और गल्ले से नकदी व कीमती सामान चुरा कर ले गए। वारदात के बारे में सुबह पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।