6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर के जेएनवीयू विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य के रिश्तों की तोड़ी मर्यादा, कर डाली ये हरकत

कबड्डी टीम चयन के विरोध में क्रीड़ा मण्डल के सचिव से अभद्रता प्रकरण  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 18 Nov 2017, 5:39 PM IST

jnvu students agitation

jnvu, jnvu teachers recruitment scam, sports events in jodhpur, NSUI jodhpur, jodhpur news

जोधपुर .
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम में चयनित खिलाडि़यों को लेकर केन्द्रीय कार्यालय में विरोध प्रदर्शन और क्रीड़ा मण्डल के सचिव से अभद्रता करने पर दो छात्र नेताओं व एनएसयूआई के अन्य छात्रों के खिलाफ शुक्रवार को शास्त्रीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

उप निरीक्षक राजूराम ने बताया कि विवि में शारीरिक शिक्षा के उप निदेशक व क्रीड़ा मण्डल के सचिव बाबूलाल दायमा की ओर से छात्र नेता रामचन्द्र जलवानिया, चेतन ग्वाला व एनएसयूआई के अन्य के छात्रों के खिलाफ राजकार्य में बाधा, धक्का मुक्की और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त मामले की जांच करेंगे। आरोप है कि कबड्डी टीम के चयन को लेकर छात्रों ने गुरुवार को केन्द्रीय कार्यालय में प्रदर्शन किया था। इस दौरान आरोपी छात्रों ने दायमा का हाथ व गिरेबां पकड़ लिया था। उससे धक्का-मुक्की भी की। छात्रों ने कॉलर पकड़कर धक्का भी दे दिया। इस दौरान क्रीड़ा मण्डल के अध्यक्ष व प्रोफेसर एसके परिहार भी मौजूद थे।

छात्र नेता चेतन ग्वाला व रामचन्द्र का कहना है कि कबड्डी टीम चयन में धांधली होने पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया था। विवि के अधिकारी का न तो गिरेबां पकड़ा और न ही अपमानित किया। उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर डराने का प्रयास किया जा रहा है। कबड्डी टीम में दो-तीन साल से उत्कर्ष खिलाडि़यों की अनदेखी कर अयोग्य खिलाडि़यों का चयन किया जा रहा है।

जेएनवीयू शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में कमेटी को सौंपे दस्तावेज

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय शिक्षकभर्ती संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमण्डल घोटाले की जांच के लिए आई उच्च शिक्षा विभाग की जांच कमेटी से शुक्रवार को मिला। समिति ने शिक्षक भर्ती २०१२-१३ से संबंधित दस्तावेजों का पुलिंदा जांच कमेटी को सौंपा। कमेटी ने सभी से प्रतिवेदन लिए और उनको ध्यान से सुना। शिक्षक भर्ती संघर्ष समिति के सचिव डॉ वीरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि संघर्ष समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश भाटी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रो. पीके दशोरा जांच कमेटी से मिला। संघर्ष समिति ने शिक्षक भर्ती घोटाले से संबंधित एक सीडी सहित लगभग 600 से अधिक पृष्ठों के दस्तावेज जांच कमेटी को सौंपे। जांच कमेटी के साथ हुई मुलाकात में करीब एक घंटे तक समिति के पदाधिकारियों ने घोटाले के संबंध में संपूर्ण विवरण जांच कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया।

डॉ. भाटी ने बताया कि संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार डऊकिया, सहसचिव डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी, सोनिया जैन, दिव्यांग प्रतिनिधि डॉ. एसपी शर्मा व डॉ. माखनलाल सोलंकी उपस्थित थे। दिव्यांग प्रतिनिधियों से मिलने के लिए जांच कमेटी रूम से बाहर आकर उनसे मिली और उनसे प्रतिवेदन लिए।


इसके अलावा शहर के विभिन्न संगठनों ने भी कमेटी से मिलकर निष्पक्ष जांच करने और भर्ती घोटाले को रद्द करने की मांग की। इनमें जागृति संस्थान के अध्यक्ष नंदलाल व्यास, कैलाश विश्नोई, मारवाड़ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन, जोधपुर नागरिक संघर्ष समिति के नरेश जैन, अधिवक्ता दिलीप सिसोदिया व अन्य उपस्थित थे ।