पत्थरों की नक्काशी में जोधपुरी अनुभव
मेहता बताते हैं कि सबसे बड़ी चुनौती पत्थरों की नक्काशी थी, क्योंकि इससे पहले वे 20 साल से विदेशों में ही प्रोजेक्ट करते आए थे और वहां ऐसे काम नहीं होते थे। ऐसे में उनके पैतृक स्थान जोधपुर का अनुभव काम आया। यहां पत्थर उद्योग है और उसके बारे में जानकारी भी है। इससे पहले 1996 से 2002 के बीच संसद भवन के प्रोजेक्ट पर भी काम किया था। उसमें भी पत्थरों की नक्काशी का काम था, ऐसे में वह अनुभव काम आया।