9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीर में शहीद हुआ बालेसर का लाल, पत्नी और बच्चों का बुरा हाल, गांव में नहीं जले चूल्हे

देवनगर बालेसर दुर्गावता के सैनिक माधोसिंह इंदा जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification
balesar_soldier.jpg

देवनगर बालेसर दुर्गावता के सैनिक माधोसिंह इंदा जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। शहीद की पार्थिव देह शनिवार को बालेसर पहुंचेगी। यह सूचना शहीद के परिजन को आर्मी की ओर से दी गई है। जवान अपने घर से सात दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटा था। उनके एक बेटा और एक बेटी है।

वहीं सैनिक माधो सिंह इंटा के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया। शहीद की पत्नी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है। 23 नवंबर को सुबह 11 बजे सेना के अधिकारियों की ओर से फोन पर पिता कुंभ सिंह को बेटे के शहीद होने की सूचना दी गई थी। इस खबर के फैलने के बाद शहीद के घर पर पूरा गांव उमड़ पड़ा। ग्रामीण शहीद के परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं। शहादत के बाद आसपास के घरों में चूल्हा भी नहीं जला है। बता दें कि शहीद माधो सिंह 9 साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। शहीद की पार्थिव देह के शनिवार तक पहुंचने की संभावना है।

बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मंगलवार देर रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। गोलीबारी में 5 जवान शहीद हो गए। इनमें भारतीय सेना के जवान देवनगर के माधु सिंह इंदा पुत्र कुंभसिंह इंदा भी शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग