shalimar express cancelled: बाड़मेर से चलकर जम्मूतवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस को 29 नवंबर तक रद्द किया गया है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के सेनेहवाल-अमृतसर सेक्शन के चिहेरु स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी से 26 नवंबर तक पूर्ण रूप से रद्द रहेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस भी 29 नवंबर तक कुल बारह ट्रिप रद्द कर दी गई है।