पुलिस के अनुसार रात करीब 12.30 बजे पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर महबूब, सलीम व सत्तार बाबू के मकान पर गिरा। धमाके के साथ वजनी पत्थर गिरने से अफरातफरी मच गई। पत्थर गिरने की आवाज सुन मोहल्ले के लोग वहां एकत्र हो गए। घटना में मकान पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। लोगों ने मकान में मौजूद परिवार के सभी सदस्यों को सकुशल बाहर निकाल लिया। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार के लोग बुरी तरह घबरा गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।