5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिवर्तन यात्रा का आगाज कल: भाजपा ने झोंकी ताकत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शुभारंभ

भाजपा की परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को लेकर मंडल से लेकर यात्रा संयोजक राजेंद्र गहलोत तक दिनभर बैठकों का मैराथन दौर जारी रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 3 Sep 2023, 10:09 AM IST

rajnath_singh.jpg

पोकरण/रामदेवरा। भाजपा की परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को लेकर मंडल से लेकर यात्रा संयोजक राजेंद्र गहलोत तक दिनभर बैठकों का मैराथन दौर जारी रहा। परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4 सितंबर को रामदेवरा से करेंगे। यात्रा में हर मंडल से कार्यकर्ता शामिल होंगे। परिवर्तन यात्रा के संयोजक और राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने राज्यसभा सांसद गहलोत ने कहा कि 4 सितंबर को लोकदेवता बाबा रामदेव की कर्मस्थली रामदेवरा से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा प्रदेश की अन्य यात्राओं से लंबी होगी।

यह भी पढ़ें- IMD Monsoon Update: लौट कर आ रहा मानसून, इस दिन से शुरु होगी झमाझम बारिश, नया अलर्ट जारी

उन्होंने बताया कि यात्रा 18 दिनों में 2 हजार 574 किमी चलेगी। साथ ही जोधपुर संभाग, अजमेर व नागौर जिलों की 51 विधानसभाओं क्षेत्रों में जाएगी। इस दौरान प्रत्येक विधानसभा मुख्यालय पर स्वागत किया जाएगा और सभा आयोजित होगी। इस यात्रा का समापन 21 सितंबर को जोधपुर में होगा। इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को सुबह विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचेंगे। जैसलमेर से हेलिकॉप्टर से रामदेवरा आएंगे। यहां पहले बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करेंगे। इसके बाद परिवर्तन यात्रा की सभा को संबोधित करेंगे। यात्रा संयोजक राजेन्द्र गहलोत ने शनिवार की शाम रामदेवरा गांव की जाट धर्मशाला में जोधपुर संभाग के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने आयोजन में लगे पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियों सौंपी।

यह भी पढ़ें- 11.5 करोड़ में 360 डिग्री एंगल चेंज हो गया हमारा टाउन हॉल, मुख्यमंत्री आज करेंगे लोकार्पण

पोकरण रोड पर होगा सभास्थल
रामदेवरा से रवाना होने वाली जोधपुर संभाग की परिवर्तन यात्रा के संयोजक व राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने यात्रा की तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सभा प्रमुख पूर्व विधायक मदन राठौड़, प्रचार प्रसार प्रमुख नथमल पालीवाल, महेन्द्र बोहरा, पोकरण विधानसभा प्रभारी शिवकुमार सोनी, पोकरण नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। रामदेवरा गांव में पोकरण रोड पर पेनोरमा के पास सभास्थल बनाया जा रहा है। यहां विशाल शामियाना लगाया जा रहा है, जो रविवार को दोपहर तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा यहां पास ही अस्थायी हेलीपेड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस परिवर्तन यात्रा के आगाज के दौरान जोधपुर संभाग क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसी प्रकार भाजपा की राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर भी शनिवार की शाम रामदेवरा पहुंची और तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


जोधपुर से जाएंगे छह हजार कार्यकर्ता, 50 बसें लगाई
भाजपा की 4 सितंबर को रामदेवरा से शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए जोधपुर शहर, सरदारपुरा तथा सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से छह हजार कार्यकर्ता जाएंगे। इसके लिए 50 बसें लगाई गई है। इन बसों के साथ कार्यकर्ता अपने वाहनों से जाएंगे। शहर जिला भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा ने बताया कि परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यकर्तओं के साथ आम लोगों में विशेष उत्साह है। यात्रा में प्रतिभागी कार्यकर्ताओं की पूरी सूची तैयार की गई है। आम लोगों की भी यात्रा में सक्रिय भागीदारी रहेगी। जोधपुर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल ने बताया कि लोहावट तथा फलोदी से 10 हजार कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। इसके लिए 25 बसों की व्यवस्था की गई है। इन बसों के अलावा कार्यकर्ता अपने वाहनों से भी रामदेवरा पहुंचेंगे।