5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11.5 करोड़ में 360 डिग्री एंगल चेंज हो गया हमारा टाउन हॉल, मुख्यमंत्री आज करेंगे लोकार्पण

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा ने दावा किया है कि टाउन हॉल उत्तर भारत का आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित हाइटेक हॉल बना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 3 Sep 2023, 9:29 AM IST

town_hall.jpg

जोधपुर। जयनारायण व्यास स्मृति भवन टाउन हॉल का सूरत-ए-हाल 360 डिग्री एंगल चेंज हो गया है। अब टाउन हॉल बदल गया है। 11.5 करोड़ की लागत से तैयार हुआ टाउन हॉल अब जगमग रोशनी में अलग ही नजर आ रहा है। दरअसल, राज्य सरकार ने टाउन हॉल को सुधारने का जिम्मा जोधपुर विकास प्राधिकरण को दिया था। उसके बाद पिछले आठ माह से एक प्राइवेट फर्म टाउन हॉल की रिपेयरिंग कर रही थी। अब टाउन हॉल पूरी तरह तैयार हो चुका है और रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसका लोकार्पण करके एक बार फिर जोधपुर को नई सौगात देंगे।

यह भी पढ़ें- Good News: जोधपुर से हरिद्वार तक नई साप्ताहिक ट्रेन, मोकलसर व समदड़ी पर भी होगा ठहराव

उत्तर भारत का सबसे आधुनिक ऑडिटोरियम
राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा ने दावा किया है कि टाउन हॉल उत्तर भारत का आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित हाइटेक हॉल बना है। आगामी 50 साल को देखते हुए लाइट और साउंड का उपयोग किया गया है। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष बिनाका जैश मालू ने बताया कि स्टेज पर आधुनिक लाइट लगाई गई है। टाउन हॉल के मंच पर होने वाले विविध कार्यक्रमों के लिए विशेष तरह की 200 लाइटें लगवाई गई है। जिनकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ें- IMD Monsoon Update: लौट कर आ रहा मानसून, इस दिन से शुरु होगी झमाझम बारिश, नया अलर्ट जारी

कैफेटेरिया पर रंगकर्मियों की ‘हथाई’
टाउन हॉल में कैफेटेरिया भी बनाया गया है। टाउन हॉल में मौजूद रंगकर्मियों ने बताया कि कैफेटेरिया में रंगकर्मियों की हथाई होगी। यहां करीब 60 से 70 लोगों के एक साथ बैठ सकेंगे। इसके अलावा कलाकार, साहित्यकार, लेखक, लोक कलाकार व अन्य सभी यहां चर्चा कर सकेगें।

टाउन हॉल में लगेगी बुक स्टॉल
टाउन हॉल के तैयार होने के बाद पहली बार इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें रिर्हसल कक्ष, डॉरमेट्री, वीआईपी लॉन्ज भी तैयार किया गया है। टाउन हॉल में पहली बार बुक स्टॉल भी लगाई गई है। जहां पर साहित्य और कला की सामग्री बिकेगी।

करीब 1.5 करोड़ की कुर्सियां
टाउन हॉल में दर्शकों के बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियों को भी विशेष रूप से बनाया गया है। दरअसल, इन कुर्सियों को ऑर्थोपेडिक कंसलटेंट से चर्चा करके तैयार किया गया है, ताकि लोगों को बैठने पर कमर पर किसी भी प्रकार का कोई प्रेशर नहीं रहे। बताया जा रहा है कि एक कुर्सी की कीमत करीब 30 हजार रुपए रही। उस हिसाब से यहां लगी हुई 500 कुर्सियों की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए है।