5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: जोधपुर से हरिद्वार तक नई साप्ताहिक ट्रेन, मोकलसर व समदड़ी पर भी होगा ठहराव

हरिद्वार के सफर के लिए मुश्किलें उठाने वालों के लिए खुशखबरी है कि अब उन्हें वहां जाने में आसानी रहेगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 2 Sep 2023, 2:02 PM IST

These trains passing through Chhattisgarh will not run from today

आज से नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

बालोतरा। हरिद्वार के सफर के लिए मुश्किलें उठाने वालों के लिए खुशखबरी है कि अब उन्हें वहां जाने में आसानी रहेगी। जोधपुर से हरिद्वार के लिए अब हर मंगलवार को नई ट्रेन मिलेगी। पश्चिमी रेलवे ने ट्रेन के संचालन की तारीख व टाइम तय कर दिए हैं। जोधपुर के रास्ते भावनगर व हरिद्वार के बीच शुरू होने वाली साप्ताहिक ट्रेन के कारण यह आसानी होगी। इस ट्रेन का पहले उद्घाटन फेरा होगा। फिर यह ट्रेन 4 सितंबर को भावनगर से रवाना होकर 5 सितम्बर की सुबह जोधपुर होते हुए हरिद्वार जाएगी। नियमित फेरा हरिद्वार से 6 सितंबर व भावनगर से 11 सितंबर से होगा। मालाणी के मुसाफिरों के लिए खुशी की बात यह है कि इस ट्रेन का मोकलसर व समदड़ी में ठहराव होगा। ध्यान रहे कि अभी जोधपुर से हरिद्वार के लिए एक ही ट्रेन बाड़मेर- ऋषिकेश होने की वजह से मुसाफिरों को आसानी से सीट नहीं मिलती है। विशेषकर, दिवंगतों की अस्थियों लेकर हरिद्वार जाने वालों के लिए जोधपुर से सीधी ट्रेन के लिए महज यही विकल्प है।

यह भी पढ़ें- IMD Monsoon Update: लौट कर आ रहा मानसून, इस दिन से शुरु होगी झमाझम बारिश, नया अलर्ट जारी

रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या 09271 उद्घाटन फेरे पर 4 सितंबर को भावनगर से रवाना होगी। उद्घाटन फेरा नियमित ट्रेन के टाइम टेबल के अनुसार ही होगा। रेलवे के मुताबिक नियमित ट्रेन संख्या 19272 हरिद्वार से 6 सितंबर को पहला फेरा शुरू करेगी। यह हरिद्वार से प्रत्येक बुधवार सुबह 5 बजे रवाना होकर रात 11:15 बजे जोधपुर आएगी। यहां से 10 मिनट बाद रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:45 बजे भावनगर पहुंचेगी। इसी तरह भावनगर से नियमित ट्रेन संख्या 19271 प्रत्येक सोमवार रात 8:20 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 8:30 बजे जोधपुर आएगी। यहां 10 मिनट ठहरने के बाद तड़के 3:40 बजे हरिद्वार पहुंचाएगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Election: तो क्या अशोक गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे गजेंद्र सिंह शेखावत, किया बड़ा ऐलान

यहां होगा ठहराव
रेलवे के अनुसार जोधपुर- हरिद्वार नई साप्ताहिक ट्रेन का भावनगर पारा, सिहोर गुजरात, ढोला, बोताड, लिंबडी, सुरेन्द्रनगर, विरमगांव, मेहसाणा, पाटन, भीलड़ी, धनेरा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, हिसार, जाखल, सुनम उधमसिंह वाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला कैंट, सहारनपुर व रूड़की पर ठहराव होगा।


इसमें होंगे 18 कोच- रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन में एक सैकंड एसी, तीन थर्ड एसी, नौ स्लीपर, तीन जनरल व दो गार्ड व लगेज सहित कुल 18 आईसीएफ कोच होंगे।

औसत 50 की स्पीड से चलेगी ट्रेन- रेलवे के अनुसार यह ट्रेन भावनगर व हरिद्वार के बीच 1577 किलोमीटर का सफर कुल 31.20 घंटे में 50.33 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से पूरा करेगी।

वहीं गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस अब अत्याधुनिक और सुविधाजनक एलएचबी कोच के साथ संचालित की जाएगी। बाड़मेर से 4 सितम्बर को गुवाहाटी के लिए जाने वाली ट्रेन के सभी कोच एलएचबी होंगे। ट्रेनों में पुराने की जगह एलएचबी रैक लग रहा है।

ट्रेन में कुल 22 कोच
बाड़मेर से 4 सितंबर को चलने वाली गुवाहाटी-बाड़मेर ट्रेन में एलएचबी रैक के 1 सैकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 12 स्लीपर, 1 साधारण, 1 पेंट्रीकार व 2 पॉवरकार कोच लगाए जाएंगे। एलएचबी कोच पुराने आइसीएफ कोच से काफी आरामदायक होते है। इससे ट्रेन की स्पीड भी बढ़ाई जा सकेगी।

यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी
एलएचबी रैक में लगे कोच इतने मजबूत होते हैं कि दुर्घटना के वक्त काफी कम टूट-फूट होती है और वे एक-दूसरे पर भी नहीं चढ़ते है। जिससे सफर करने वाले यात्री सुरक्षित रहते हैं। इसके अलावा कोच का ओवरऑल मेंटेनेंस भी तीन साल में एक बार करवाना पड़ता है। जबकि वर्तमान में जो कोच ट्रेनों में लगाए जाते हैं, उनका मेंटेनेंस डेढ़ से दो साल में करवाना जरूरी होता है।