24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / सलमान खान ने दिन में ली नींद, शाम को किया व्यायाम, कभी बैचेन ताे कभी कूल दिखे

सलमान खान ने दिन में ली नींद, शाम को किया व्यायाम, कभी बैचेन ताे कभी कूल दिखे

सेंट्रल जेल में सलमान ने शुक्रवार को दिन में नींद ली, वहीं शाम को व्यायाम कर पसीना बहाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 7 Apr 2018, 10:15 AM IST

Salman khan

Salman khan

जोधपुर। सेंट्रल जेल में सलमान ने शुक्रवार को दिन में नींद ली, वहीं शाम को व्यायाम कर पसीना बहाया। दिन में बहनों व प्रीति जिंटा से मिलने के बाद वह सो गया। कुछ देर अखबार पढ़े और बैरक में टहलता रहा। शाम को जल्द ही बैरक में चला गया। कभी बैचेन, कभी कूल दिखे। अभी कुछ देर में सलमान की अपनी मां से बात हाेगी। इसके लिए उन्हाेंने जेल की एसटीडी पर पैसे जमा करवाएं हैं।

यूं बीता सलमान का दिन
सुबह 7 बजे- नींद से जगा, 7.30 बजे - चाय पी, 8 बजे- दलिया खाया, 9 बजे- अखबार पढ़ा, १० बजे- तैयार हुआ, 10.50 बजे- अलवीरा से मिला, 11.48- प्रीति जिंटा से मुलाकात, 12.30 बजे- खाना खाया, दोपहर १ बजे- बैरक में टहला, 2 बजे- सो गया, 4 बजे- नींद से जगे, 4.30 बजे- चाय पी, 4.45 बजे- एक्सरसाइज, 6 बजे- हाथ-मुंह धोकर आराम, शाम 7 बजे- खाना खाया।

विशेषाधिकार का उपयोग कर सलमान को मिलाया बहनों से
सलमान को उसकी बहन, शेरा व प्रीति जिंटा से मिलाने के लिए जेल डीआईजी ने अपने विशेषाधिकार का उपयोग किया। इसके तहत बहन अलवीरा, अर्पिता, बॉडीगार्ड शेरा व अभिनेत्री प्रीति जिंटा मिल पाई। सेंट्रल जेल में एक दिन में चार जनों को सलमान से मिलाने को लेकर दिनभर सवाल उठते रहे। सुबह सलमान की बहन अलवीरा, अर्पिता व शेरा कोर्ट पहुंचे। शेरा नाश्ता लेकर आया।

इस दौरान जेल अधीक्षक विक्रम सिंह ने अपने विशेषाधिकार का उपयोग करते हुए सलमान से मिलवाया। इसके बाद प्रीति जिंटा जेल पहुंची। पहले सवाल उठने लगे कि जिंटा को बिना अनुमति सलमान से मिलाया गया, लेकिन जेल अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि उसे नियमों के तहत मिलाया गया है। एक दिन में चार जनों को मिलाने को लेकर जब सवाल उठने लगे तो पत्रिका ने नियमों की पड़ताल की। यह है नियम सामान्य सजायाप्ता कैदी को 15 दिन में 3 जनों से ही मिलाया जा सकता है। लेकिन जेल अधीक्षक उचित समझे तो वह अपने विशेषाधिकार का उपयोग कर इनसे अधिक लोगों को भी कैदी से मिला सकता है।

आसाराम को आश्रम का खाना, सलमान को जेल का
सजायाप्ता कैदी को जेल के अंदर बना खाना ही दिया जाता है। जबकि विचाराधीन बंदी को बाहर का खाना दिया जा सकता है। एेसा ही जोधपुर सेंट्रल जेल में आसाराम व सलमान के साथ हो रहा है। विचाराधीन बंदी आसाराम को कोर्ट के आदेश पर आश्रम से आया हुआ खाना दिया जा रहा है। जबकि सजायाप्ता कैदी सलमान को जेल का ही खाना दिया जा रहा है।

आधी रात तक सो नहीं पाया सलमान
फिल्म अभिनेता सलमान खान की गुरुवार रात बेचैनी से निकली। आधी रात तक सलमान सो नहीं पाए। आधी रात बाद पंखे के नीचे कम्बल बिछाकर सलमान सो गए। सलमान सुबह सात बजे जगे। इसके बाद जेल में मीठे दलिए का नाश्ता किया। हालांकि सलमान दिनभर बेचैन दिखे। अभिनेत्री प्रीति जिंटा मुम्बई से मिलने पहुंची तो जोधपुर में मौजूद बहन अलवीरा, अर्पिता व बॉडीगार्ड शेरा मिलने जेल गए। जेल के बाहर दिनभर सलमान के प्रशंसकों की भीड़ रही। कई बार पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। बहन बोली- सब्र रखो, जल्द ही सब ठीक होगा सुबह करीब साढ़े दस बजे बहन अलवीरा व अर्पिता जेल में सलमान से मिलने आई। दोपहर 12 बजे प्रीति जिंटा सलमान से मिलने पहुंची।