जोधपुर। जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में आर्मी के जवानों को बदस्तूर अफीम की आपूर्ति की जा रही है और कई जवानों के अफीम की लत लगने की आशंका है। आर्मी इंटेलीजेंस ने लगातार दूसरे दिन एक व्यक्ति को छावनी में अफीम आपूर्ति करते हुए दबोचा। जांच में यह सेना का खुद का कर्मचारी (सिविल डिफेंस) निकला जो डेढ़ साल से सैंकड़ों फौजियों को अफीम बेच चुका था। मामला सामने आने पर अब सेना ने बड़े स्तर पर जांच करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि आर्मी इंटेलीेजेंस ने रविवार को छावनी में दूध बेचने वाले एक व्यक्ति (सिविलियन) को पकड़ा था जो जवानों को अफीम भी मुहैया करवाता था।