लोकतंत्र खतरे में : गहलोत
अशोक गहलोत ने कहा कि आज जिन हालात में हमारा देश चल रहा है, ऐसे में लोकतंत्र खतरे में है। इस बार केंद्र में मोदी सरकार आती है तो जनता आगे कभी वोट दे भी पाएगी या नहीं, यह भी नहीं कहा जा सकता। सचिन पायलट ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे, क्योंकि जनता भी भाजपा के एजेंडे को समझ चुकी है। अब जनता विकास और प्रगति चाहती है और इसका असर चुनाव परिणामों में देखने को मिलेगा।