
Crime in Jodhpur, crime news of jodhpur, swindle, kidnap, kidnapping case in jodhpur, fight in jodhpur, jodhpur news
विवाहित मुस्लिम व्यक्ति के साथ घर से निकली युवती को नारी निकेतन भेजा
जोधपुर . राजस्थान हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास व न्यायाधीश वीरेंद्रकुमार माथुर की खंडपीठ ने दो माह पूर्व मेड़ता स्थित अपने घर से विवाहित मुस्लिम युवक के साथ गायब हुई युवती को नारी निकेतन भेजने के आदेश दिए हैं। खंडपीठ ने ये आदेश मेड़ता निवासी सुखदेव की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका की सुनवाई पर दिए। आदेशानुसार युवती को वहां पूर्ण पुलिस सुरक्षा दी जाएगी और वहां किसी से मिलने की मनाही रहेगी। बाद में उसे २ जनवरी २०१८ को वापस अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं।
याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता श्रीधर पुरोहित व रवि पुरोहित ने कहा कि कॉपर्स अभी दबाव में है, क्योंकि जिस व्यक्ति के साथ वह घर से निकली थी, वह दूसरी जाति का है और विवाहित है व दो बच्चों का बाप है। उसे सुरक्षा देते हुए नारी निकेतन भेज दिया जाए। मामले के अनुसार याचिकाकर्ता सुखदेव ने अक्टूबर में अपनी बहन सुशीला विश्नोई के घर से गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के ढुलमुल रवैये से निराश सुखदेव ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर न्याय दिलाने की गुहार की। पुलिस ने अदालत में खाली हाथ आने पर पिछली सुनवाई में खंडपीठ ने कॉर्पस को २० जनवरी तक पेश करने अथवा उसे पेश नहीं करने की स्थिति में नागौर एसपी को पेश होने के आदेश दिए थे। अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक जेपी चौधरी व हनुमानसिंह गौड़ ने एएजी एसके व्यास की ओर से पैरवी की।
-----------
वृद्धा के खाते से ७ लाख २४ हजार रुपए हड़पे
मथानिया. क्षेत्र के चौपासनी चारणान गांव के सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक ने वृद्धा के बैंक खाते से फर्जी तरीके से ७ लाख २४ हजार रुपए हड़प लिए। महिला के पुत्र ने मथानिया पुलिस थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। मथानिया थानाधिकारी मनीष देव जांगिड़ ने बताया कि सुथारों क ा बास कोटड़ा निवासी मनोहरलाल पुत्र नृसिंहराम सुथार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मां पुरी देवी ने मथानिया शाखा के ग्राहक सेवा केन्द्र बीसी चौपासनी चारणान में जन धन योजना में खाता खुलवाया। इस बैंक खाते में ९ माह पहले मूंगफ ली व हाल ही में मूंग बिक्री के दो अलग चेक ७ लाख २४ हजार के जमा कराए। ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक दुर्गाराम पुत्र कानाराम धान्धू ने उसकी मां की बैंक डायरी अपने पास ही रख ली। उन्होंने बिना विड्रोल से ही बैंक खाते से राशि निकाल ली। ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक दुर्गाराम ने ८ माह पहले ही एक ही दिन में १०-१० हजार रुपए के हिसाब से ५ लाख रुपए उठा लिए थे। इसके बाद भी दुर्गाराम ने धोखाधड़ी करके वृद्धा के खाते से कुल ७ लाख २४ हजार रुपए फर्जी तरीके से उठा लिए, जिसकी भनक उसकी मां को नहीं लगी। अब उसने बैंक डायरी में एंट्री कराई तो खाते में सिर्फ ३२३१ रुपए शेष राशि देखी तो उसके होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-----------
आपत्तिजनक नारेबाजी करने का आरोप
शहर में गत दिनों निकले धार्मिक जुलूस के दौरान घंटाघर क्षेत्र में आपत्तिजनक नारेबाजी करने का आरोप लगाया गया है। शिवसेना की लिखित शिकायत को सदर कोतवाली थाना पुलिस ने जांच में रखा है। शिवसेना के जिला प्रमुख संपत पूनिया ने बताया कि गत दिनों शहर में धार्मिक जुलूस निकला था, जो घंटाघर पहुंचने पर जुलूस में शामिल कुछ युवकों ने आपत्तिजनक नारेबाजी की थी। इस सम्बन्ध में त्रिपोलिया में पोकरण की हवेली निवासी शिवसेना के उप जिला प्रमुख श्रवणपुरी पुत्र विशनपुरी गोस्वामी की ओर से सदर बाजार थाने में लिखित में शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत जांच के लिए सदर कोतवाली थाने भिजवाकर थानाधिकारी को सौंपी है। सहायक पुलिस आयुक्त (केंद्रीय) विक्रमसिंह ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।
-----------
अपहरण व मारपीट के आरोपियों को पकडऩे की मांग
पारिवारिक विवाद के चलते गत दिनों बनाड़ रोड पर एकता नगर में चाचा-भतीजा का कार में अपहरण करने के मामले में अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। पीडि़त ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। एकता नगर निवासी अंकुर राठौड़ पुत्र अनिल कुमार ने ज्ञापन में बताया कि गत तेरह दिसम्बर की रात वह शादी में जाने के बाद पत्नी व बच्चों को लेने ससुराल गया था। वहां ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। महामंदिर थाने में शिकायत दर्ज करवाकर वह एकता नगर स्थित घर पहुंचा, जहां देर रात साला, लोकेश, मामा ससुर शेषकरण, मनीष, चिंटू आदि कार लेकर आए और अंकुर व चाचा राजेश को जबरन कार में डालकर ले गए। रास्ते में अंकुर से मारपीट की और चाकू दिखा कर धमकाया। फिर दोनों को घर के पास पटककर चले गए थे। जिसकी एफआईआर बनाड़ थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीडि़त का कहना है कि आरोपी उसके खिलाफ पत्नी से मामला दर्ज करवाने की धमकी दे रहे हैं। थानाधिकारी जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि अंकुर से मारपीट की गई थी। जांच चल रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
21 Dec 2017, 10:22 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़




