1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर क्राइम फाइल : मौत, गांजा-हथियार सप्लाई, गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई सहित अन्य अपराधों की पढें़ ये विशेष अपडेट्स

प्रकरण में लॉरेंस के अलावा सत्रह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
7 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 5 Jan 2018, 11:42 AM IST

crime scene in jodhpur

road accident in jodhpur, 2 died in a road accident in jodhpur, gangster Lawrence Bishnoi, smack supply in jodhpur, man dies in jodhpur, Swine Flu death, crime news of jodhpur, jodhpur news

ट्रेलर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, मौत

जोधपुर . चौपासनी से पाल बाइपास पर बुधवार मध्यरात्रि तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट से मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों की मृत्यु व बाइक सवार एक अन्य श्रमिक घायल हो गया। चौहाबो थाना पुलिस ने परिजन को सूचित कर शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। एएसआई देवीसिंह ने बताया कि रात करीब एक-दो बजे डीपीएस चौराहे से डाली मंदिर चौराहे के बीच तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। बाइक पर मूलत: प्रतापगढ़ जिले में अरनोद थान क्षेत्र के ठोर हाल विजय नगर में श्मशान घाट के पास निवासी कैलाश (२३) पुत्र लालू मीणा, उसका भाई विकास उर्फ सूरज (२२) पुत्र गंगाराम मीणा व मूलत: प्रतापगढ़ हाल मारवाड़ नगर निवासी राजू उर्फ अमराजी मीणा सवार थे। सबसे पीछे बैठा राजू दूर जा गिरा। जबकि कैलाश व विकास सड़क पर गिर गए, जिन्हें ट्रेलर ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मृत्यु हो गई। दूर जा गिरने से राजू घायल हो गया। रात्रि गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई के बाद दोनों शव मोर्चरी भिजवाए। राजू को एमडीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजन के जोधपुर पहुंचने पर एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

साथी श्रमिक को छोडऩे जा रहे थे दोनों भाई


पुलिस का कहना है कि मृतक कैलाश व सूरज एक ही मां की संतान है, लेकिन दोनों के पिता अलग-अलग हैं। जोधपुर में रहकर दोनों कमठा मजदूरी करते थे। खाना खाने के बाद दोनों भाई राजू को छोडऩे के लिए मारवाड़ नगर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे ने दोनों की जान ले ली।

---------

फरीदकोट जेल से लॉरेंस फिर गिरफ्तार

सरदारपुरा सी रोड पर रंगदारी के लिए मोबाइल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आखिरकार सरदारपुरा थाना पुलिस ने एक बार फिर गुरुवार को पंजाब की फरीदकोट जेल से गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच उसके शुक्रवार सुबह तक जोधपुर पहुंचने की संभावना है।


पुलिस के अनुसार गत १७ सितम्बर की रात सरदारपुरा सी रोड पर मोबाइल व्यवसायी वासुदेव इसरानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आ चुका है कि लॉरेंस विश्नोई ने ही हरेन्द्र व अन्य साथियों के मार्फत वासुदेव को गोली चलवाई थी। इस पर थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने गुरुवार को उसे फरीदकोट जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया और कड़ी सुरक्षा में उसे लेकर जोधपुर के लिए रवाना हुए। उसे दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रकरण में लॉरेंस के अलावा सत्रह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। गत २३ दिसम्बर को पुलिस ने सभी सत्रह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया था।

फायरिंग के तीन मामलों में हो चुका है गिरफ्तार

रंगदारी के लिए लॉरेंस विश्नोई के इशारे पर गत मार्च महीने में फायरिंग शुरू की गई थी। गत चार मार्च को जैन ट्रैवल्स में घुसे एक युवक ने फायरिंग की कोशिश की थी, लेकिन गोली नहीं चल पाई थी। फिर सत्रह मार्च को डॉ. सुनील चाण्डक और मनीष जैन के मकान पर गोलियां चलाई गई थी। शास्त्रीनगर और प्रतापनगर थाना पुलिस तीनों मामलों में लॉरेंस को गिरफ्तार कर चुकी है। अब वासुदेव हत्याकाण्ड में उसे गिरफ्तार किया गया है। जबकि १९ जून को वासुदेव के मोबाइल शोरूम और बीस जून को शास्त्रीनगर में हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक के मकान में फायरिंग मामले में भूमिका के बारे में पूछताछ की जाएगी।
---------

कार में गांजा सप्लाई करने आए तस्कर गिरफ्तार

नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो जोधपुर ने सीकर जिले के नीमका थाना में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार कर ५६.८ किलो अवैध गांजा बरामद किया। इनके कब्जे से ७.४६ लाख रुपए भी जब्त किए गए। आरोपियों में एक सप्लायर व दूसरा दुकान में अवैध तरीके से बेचने वाला है।


ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक विजेन्दर सिंह ने बताया कि नीमका थाना में एक व्यक्ति के कार में मादक पदार्थ की खेप सप्लाई करने आने की सूचना मिली। इस पर ब्यूरो की टीम ने बुधवार को वहां दबिश देकर कार में सवार हरियणा के रेवाड़ी जिले में हाथिपोता में कोसली मोहल्ला निवासी अजय (३४) पुत्र करमवीर यादव को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार में कब्जे से ४०.१५० किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि वह मादक की सप्लाई नीमका थाना में वार्ड ३ के पाटन निवासी कन्हैयालाल गुप्ता देने आया था।

इस पर एनसीबी ने कन्हैयालाल के मकान व वहां दुकान में दबिश देकर तलाशी ली। मकान में अलमारी से १६.२०० किलो व दुकान से ४५० ग्राम गांजा बरामद हुआ। ब्यूरो ने पाटन निवासी दुकानदार कन्हैयालाल (५५) पुत्र रूड़मल गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से ७.४६ लाख रुपए भी जब्त किए गए हैं।


अलमारी के तल में विशेष कैविटी में छुपा था गांजा

एनसीबी का कहना है कि आरोपी लम्बे समय से गांजा तस्करी में लिप्त है। कन्हैयालाल गुप्ता ने मादक पदार्थ छिपाने के लिए मकान में विशेष आलमारी बना रखी है, जहां तल में बड़ा गड्ढा खोदकर मार्बल पत्थर से ढक रखा था। आलमारी खोलते ही पहली नजर में कोई भांप नहीं पाता था कि वहां गड्ढा भी है।
---------

बिना नम्बर की कार में हथियार, दो गिरफ्तार

बासनी थाना पुलिस ने सांगरिया फांटा पर बिना नम्बर की कार में सवार दो युवकों से एक पिस्तौल और दो जिन्दा कारतूस बरामद कर गुरुवार को दोनों को गिरफ्तार किया। बिना नम्बर की कार के दस्तावेज न होने से पुलिस को चोरी की होने का संदेह है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) समीर कुमार सिंह ने बताया कि सांगरिया फांटा पर नाकाबंदी के दौरान बिना नम्बर की एक कार नजर आई, जो तनावड़ा की तरफ से आ रही थी। थानाधिकारी राजेश यादव के नेतृत्व में एसआई रामसिंह, कैलाशदान, एएसआई जगदीश सिंह, हैड कांस्टेबल पप्पाराम, तेजाराम, भंवरलाल, रघुनाथराम, कांस्टेबल नरसिंहराम, राजूराम ने कार रोकी और तलाशी ली तो उसमें एक पिस्तौल व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए। चालक सीट पर बैठे बिलाड़ा में जम्भनगर निवासी विष्णुराम (२२) पुत्र बींजाराम विश्नोई व पास वाली सीट पर बैठे भगतासनी गांव निवासी मालाराम पुत्र भाणाराम विश्नोई को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार किया।

संदेह : अवैध कारोबार या वारदात की फिराक में


थानाधिकारी यादव का कहना है कि आरोपी मालाराम ९० किलो डोडा पोस्त तस्करी के आरोप में गत मार्च महीने में चित्तौडग़ढ़ जिले के बेगू थाने में गिरफ्तार हुआ था। वहीं, विष्णु दो साल पूर्व अवैध शराब से भरे ट्रोले के साथ जयपुर के मनोहरपुर थाने में गिरफ्तार हुआ था। दोनों के पास हथियार मिलने से अंदेशा है कि आरोपी किसी अवैध कारोबार के लिए जा रहे थे या किसी वारदात की फिराक में हो सकते हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

चण्डीगढ़ से खरीदशुदा है कार


आरोपियों के कब्जे से बिना नम्बर की सफेद कार जब्त की गई है। आरोपी कार के दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि यह कार चण्डीगढ़ से खरीदशुदा हो सकती है। कम्पनी का शोरूम खुलने पर शुक्रवार को मालिक के बारे में पता लग पाएगा।

---------

तबादला होने पर जम्मू जा रहा सेना का जवान ट्रेन से गिरा, मौत

तबादला होने के बाद अहमदाबाद से जम्मू जा रहे सेना के एक जवान की लूनी रेलवे स्टेशन के आउटर पर जम्मू-तवी ट्रेन से गिरने के कारण मृत्यु हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने यूनिट के सूबेदार को शव सुपुर्द किया। जीआरपी के हैड कांस्टेबल युसुफ खान के अनुसार पंजाब में अमृतसर निवासी सुनील कुमार (३३) पुत्र सविंदर पाल अहमदाबाद में सेना की १७ ग्रेनेडियर यूनिट में जवान था। गत दिनों उसका तबादला जम्मू हो गया था। वह बुधवार को जम्मू-तवी ट्रेन में अहमदाबाद से जम्मू के लिए रवाना हुआ था। ट्रेन के देर रात लूनी रेलवे स्टेशन के यार्ड से निकलने के दौरान वह अचानक ट्रेन से गिर गया और गम्भीर घायल हो गया था। उसे एम्बुलेंस की मदद से मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मध्यरात्रि उसकी मृत्यु हो गई। जीआरपी ने यूनिट अधिकारी व परिजन को सूचना दी। फिर गुरुवार को पोस्टमार्टम करवा शव यूनिट के सूबेदार को सुपुर्द किया।

---------

नकली सोना पकड़वाकर ३.१० लाख रुपए एेंठे


झालामण्ड चौराहे के पास दो युवकों ने गुरुवार को सस्ते के लालच में एक व्यक्ति को नकली सोना पकड़वाकर ३.१० लाख रुपए एेंठ लिए। संदेह होने पर हरकत में आए पीडि़त ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा भाग निकला। केबीएचबी थाना पुलिस ने उस युवक व मध्यस्थ को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि झालामण्ड चौराहा निवासी हरीश पुत्र रामदयाल प्रजापत के पास दोपहर में दो युवक आए और रुपए की आवश्यकता होने के कारण सस्ते दाम पर सोना बेचने की पेशकश की। उन्होंने पांच लाख रुपए का सोना ३.१० लाख रुपए में बेचने का प्रस्ताव रखा। झालामण्ड निवासी शेरू भारती ने दोनों को हरीश से मिलाया था। दोनों की बातों में आकर हरीश सोना खरीदने को तैयार हो गया। उसने दोपहर बाद ३.१० लाख रुपए दिए और दोनों से आभूषण ले लिए। जो बाद में जांचने पर नकली पाए गए। हरीश ने अपने स्तर पर तलाश के बाद मतोड़ा थाना क्षेत्र में बरसालू कला निवासी गणपत पुत्र भंवराराम जाट को पकड़ लिया। बाद में पुलिस वहां पहुंची और ठगी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले झालामण्ड निवासी शेरू भारती पुत्र राजेंद्र भारती को भी गिरफ्तार किया गया। जबकि गणपत के साथी की तलाश की जा रही है। ठगी की राशि भी उसी के पास बताई जाती है।

----------

बाल अपचारी ने चुराई आधा दर्जन बाइक


महामंदिर थाना पुलिस ने नागौरी गेट रोड पर वाटिका के बाहर खड़ी बाइक चोरी के आरोप में बाल अपचारी को संरक्षण में लिया। उसने छह बाइक चुराना कबूल किया है। थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध हालात में बाइक पर घूम रहे एक बाल अपचारी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने महामंदिर, उदयमंदिर व रातानाडा क्षेत्र से छह बाइक चुराना कबूल किया। उसने २४ दिसम्बर को गोपालकृष्ण वाटिका के पास खड़ी मंडोर के फूलबाग भला कॉलोनी निवासी राजेश परिहार की बाइक भी चुराई थी। आरोपी को इस मामले में संरक्षण में लेकर चोरी की बाइक बरामद की। उसे गुरुवार को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजने के आदेश दिए गए।

----------


स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, तीन नए मरीज मिले

जोधपुर. जोधपुर में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। मथुरादास माथुर अस्पताल में गुरुवार को स्वाइन फ्लू से पीडि़त पाली निवासी ५२ वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस महिला की हालत गंभीर थी। जानकारी अनुसार इस दिन तीन नए मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव के सामने आए हैं, जिसमें एक पुरुष, एक महिला है। दूसरी महिला एमजीएच से रैफर होकर एमडीएम अस्पताल भर्ती हुई है। इस सीजन में अभी तक ३१ लोगों की मौत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है। १६६ रोगी एच-१ एन-१ बीमारी के सामने आए हैं। वहीं साल २०१८ में कुल ३ मरीजों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी हैं और १३ नए मरीज सामने आ चुके हैं।
------------

मकान के भूतल में आग


चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर आठ स्थित तीन मंजिला मकान के भूतल में गुरुवार अपराह्न आग लग गई। शास्त्रीनगर से पहुंची दमकलों को आग पर काबू पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। अग्निशमन सूत्रों के अनुसार सेक्टर आठ निवासी किशनलाल के मकान के भूतल में अपराह्न में आग लग गई। संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग से वहां रखे कपड़े व अन्य सामान चपेट में आ गए। मकान में रहने वालों व आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन धुआं फैलने लगा। शास्त्रीनगर से दमकल मौके पर पहुंची और रोशनदान तोड़कर आग पर पानी डाला गया। दो-तीन और दमकलें मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग नियंत्रित की।