17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बाद अब आएगा आसाराम पर फैसला, तय हुई फैसले की तारीख

सलमान ने बर्थडे विश कर आसाराम को दिया ये तोहफा

2 min read
Google source verification
Date for Asaram Bapu Sexual Assault Case Decided

Date for Asaram Bapu Sexual Assault Case Decided

जोधपुर। सलमान खान को पिछले 20 साल से चल रहे कांकाणी हिरण शिकार प्रकरण में शनिवार को पचास हजार के मुचलके पर जमानत मिल गई। वहीं आसाराम की ओर से चल रही प्रत्युत्तर बहस पूरी हो चुकी है और अब सलमान के बाद आसाराम पर फैसला आ सकता है। आसाराम मामले में आज फैसले की तारीख तय हो गई है। एससीएसटी कोर्ट ने फैसले की तारीख तय कर दी है। आसाराम के भाग्य का फैसला आगामी 25 अप्रेल को होगा। आसाराम पर अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा पर यौन उत्पीड़न का आरोप है। आसाराम करीब चार साल से जोधपुर जेल में बंद हैं।

आपको बता दें कि जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश रविन्द्र कुमार जोशी ने यह फैसला सुनाया। साथ ही सलमान के विदेश जाने पर रोक लगा दी गई है। स्थानीय निवासी राजकुमार शर्मा तथा चंपालाल सोनी दोनों ने जमानत दी है। 25—25 हजार रुपए के दो जमानती थे। इसके अलावा सलमान पर लगाया गया दस हजार रुपये का जुर्माना भी स्थगित कर दिया गया है। सलमान खान मामले में अब आगामी पेशी सात मई, 2018 को होगी।

सलमान ने बर्थडे विश कर दिया तोहफा
मालूम हो कि सलमान ने कल आसाराम के जन्मदिन पर उन्हें विश किया था। संयोग है कि सलमान को मिली जमानत के बाद अब आसाराम पर भी फैसला आने वाला है। कहा जा सकता है कि सलमान ने बर्थडे विश कर आसाराम को तोहफा दे दिया है।

फैंस के चेहरे पर आई रौनक
सलमान को बेल मिलने की खबर आते ही जोधपुर कोर्ट के बाहर जोरदार हंगामा शुरू हो गया। कोर्ट के बाहर सलमान के फेवर में नारेबाजी, आतिशबाजी हुई। लोगों ने खूब शोर शराबा किया। सलमान के प्रशंसकों के चेहरों पर रौनक आ गई। वहीं सलमान खान की दोनों बहनें अर्पिता और अलवीरा भी कोर्ट पहुंची थी। फैसला सुनकर दोनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। फैसले से सलमान के लाखाें प्रशंसकाें ने भी राहत की सांस ली है।


अदालत में सुनवार्इ के दाैरान खड़े-खड़े अलवीरा को कोर्ट परिसर में ही चक्कर आ गए। इसके बाद कुछ देर आराम करने बाद वे फिर से काेर्ट रूम में आर्इं। आज निचली अदालत का रिकॉर्ड आने के बाद सरकारी वकील ने जमानत का विरोध किया और सलमान के वकीलों ने कोर्ट की जमानत के लिए सभी शर्त मानते हुए जमानत की गुहार की।

इससे पहले सलमान की याचिका पर सुनवाई कर रहे जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार जोशी का तबादला होने के बाद सुनवाई को लेकर संशय बना हुआ था, लेकिन बाद में साफ हुआ कि स्थानांतरण के बाद भी सुनवाई कर जज फैसला सुना सकते हैं।

सलमान खान को जोधपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने काला हिरण शिकार प्रकरण में पांच साल की सजा एवं दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इसके बाद सलमान ने डीजे कोर्ट में सजा स्थगन और जमानत के लिए अपील की है, जिस पर डीजे कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की थी।

डीजे कोर्ट के आदेश पर ट्रायल कोर्ट का रिकॉर्ड पेश किया गया। इसको देखकर सरकारी वकील पोकरराम विश्नोई ने जमानत का विरोध करते हुए कहा दुर्लभतम जीव के शिकार का प्रकरण है और इसमें जमानत नहीं दी जानी चाहिए। वहीं सलमान के वकील महेश बोड़ा ने कहा हम सभी शर्त मानने को तैयार हैं और अब तक सलमान ने सभी शर्तों का पालन किया है। इसी वजह से जमानत दी जानी चाहिए।