8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म डार्क नाइट में जोधपुरी कलाकार लगाएंगे संस्पेंस का तड़का, सुनने को मिलेगी पाल बालाजी की आरती!

नए अवतार में दिखेंगे मनोचिकित्सक डॉ. कूलवाल  

2 min read
Google source verification
jodhpur based actors in bollywood films

film shooting in jodhpur, movie shooting in jodhpur, actors of jodhpur, TV actors of jodhpur, bollywood actors of jodhpur, jodhpur news

जोधपुर . शॉर्ट मूवीज में हाथ आजमाने के बाद सूर्यनगरी के एक्टर और डायरेक्टर विजय कल्ला इस बार बड़े बजट की फिल्म लेकर आने वाले हैं। डार्क नाइट टाइटल की इस मूवी में फिल्मी दुनिया से जुड़े अदाकार सहित जोधपुर के थिएटर से जुड़े कलाकार भी अपनी एक्टिंग स्किल्स प्रदर्शित करेंगे। इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक व अभिनेता विजय ने बताया कि यह फिल्म संस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर एक मर्डर मिस्ट्री है। इसके कई हिस्सों की शूटिंग जोधपुर सहित बाड़मेर के समदड़ी में की गई है। करीब दस शॉर्ट फिल्म बनाने के बाद उनकी बड़ी फिल्म लौट आओ पापा थी। जिसमें वे फिल्म के लेखक सहित अभिनेता थे। खास बात ये है कि फिल्म में शहर के मशहूर मनोचिकित्सक डॉ. जीडी कूलवाल अदाकारी के जलवे बिखेरेंगे। निर्देशक कल्ला ने बताया कि इसमें डॉ. कूलवाल एक पुलिस कमिश्नर का रोल निभा रहे हैं। उन्हें फिल्म के लिए एप्रोच किया गया तो उन्होंने फिल्म से जुडऩे में दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने बताया कि डॉ. कूलवाल पहले भी उनकी बनाई कुछ शॉर्ट फिल्म में एक्टिंग कर चुके हैं।

इस फिल्म में मुख्य किरदार मुंबई के आरजे दिलीप सिंह निभा रहे हैं। दिलीप इससे पहले ब्रोकन हार्ट और १० बजकर ५ मिनट फिल्में कर चुके हैं। सैकेंड लीड में टीवी सीरियल आधा फूल, चिडि़याघर, नीली छतरी वाले, क्या रहस्य क्या हकीकत और साडा हक के अदाकार पुष्प शेरगिल हैं। वहीं अभिनेत्रियों में दिल्ली की मॉडल अनंता सिंह हैं। वहीं टीवी पर प्रसारित हो रहे जीजी मां की कलाकार महिया भी फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग तू कौन है में बॉलीवुड गायिका पामेला जैन ने आवाज दी है। साथ ही अन्य गाने हर्षित व लव ने गाए हैं। म्यूजिक डायरेक्टर हरीश मिलन हैं और गाने विजय गोलचा ने लिखे हैं। फिल्म में शहर के मशहूर पाल बालाजी की आरती भी सुनने को मिलेगी। जिसके बोल ब्लू सिटी के कवि श्याम सुंदर भारती ने लिखे हैं।

ये हैं जोधपुर के कलाकार


कल्ला ने बताया कि फिल्म में उनकी बेटी का किरदार उनकी असल जिंदगी में बेटी स्वस्ति कल्ला निभा रही हैं। फिल्म में रंगमंच के वरिष्ठ कलाकार श्याम पंवार, अजय सिंह गहलोत, रेखा बालड़, नवीन बोराणा, उम्मेद भाटी, त्रिलोक गोस्वामी, जसवंत गर्ग, परमानंद रामदेव, अजय सैन, उस्मान अब्बासी, चंदर भाटी, दिलीप वैष्णव, नवीन रतावा, प्रदीप मोतियानी व मुकेश कल्ला आदि के अभिनय किया है। वहीं कल्ला की पत्नी निशा कल्ला भी अहम भूमिका में हैं।