
murder in jodhpur, suicide in jodhpur, dead body recovered in jodhpur, A man arrested with illegal liquor, crime news of jodhpur, jodhpur news
चाकू से गोदकर युवक की हत्या
शहर में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय न्यू कैंपस के पास सोमवार सुबह युवक का शव मिला। युवक की चाकू से हत्या कर शव यहां डाला गया था। प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी रंजिश का माना जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। शास्त्री नगर थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि सुबह युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। युवक की शिनाख्त मुकेश धोबी के रूप में हुई। वह भगत की कोठी स्थित पीली टंकी के पास धोबी की दुकान चलाता था। वह अपने परिवार से अलग रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौके पर चाकू के अलावा बीयर की बोतलें भी मिली हैं। पुलिस मान रही है कि शराब पिलाकर उसकी हत्या की गई।
--------
ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल
राजीव गांधी नगर थाना इलाके में चोखा गांव के पास पुलिया पर सोमवार को ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला व युवक की मौत हो गई और महिला की बहन गंभीर घायल हो गई। पुलिस के अनुसार पाल निवासी लीला कंवर (36) पत्नी रानीदान सिंह अपने पीहर केरू आई हुई थी। वह अपनी बहन सुशीला को साथ लेकर गोविंदराम ( 22) पुत्र भंवरलाल नाई के साथ बाइक पर जोधपुर आई। खरीददारी कर गांव लौटते समय पुलिया पर ओवरटेक करते समय बाइक सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। ट्रेलर ने लीला व गोविंद को कुचल दिया। सुशीला गंभीर घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
----------
युवक ने फंदा लगा जान दी
प्रताप नगर इलाके के चांदना भाखर में रविवार रात एक युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक चांदना भाखर की चामुंडा कॉलोनी में रहने वाले निक्कू राव (27 ) पुत्र ढल्लाराम ने रात को अपने कमरे में फांसी लगा ली। कमरा बंद मिलने पर परिजन ने देखा तो वह फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि निक्कू मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। मामले की जांच की जा रही है।
----------
ऑटो चालक का अपहरण, मारपीट कर पटक गए बदमाश
महामंदिर इलाके से रविवार रात एक ऑटो चालक का अपहरण कर लिया गया। बोलेरो जीप में सवार होकर आए बदमाशों ने उसके साथ जमकर मारपीट करने के बाद उसे सूनसान इलाके में पटक कर फरार हो गए। मारपीट से उससे एक हाथ टूट गया। पुलिस ने उसके पर्चा बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआई बेरीलाल ने बताया कि रविदास कॉलोनी महामंदिर निवासी सवाईसिंह पुत्र रतनसिंह स्कूल का ऑटो चलाता है। रविवार रात करीब 10 बजे वह महामंदिर इलाके में ही एक पान की दुकान के बाहर बैठा था। तभी एक बोलेरो जीप में सवार होकर आए आधा दर्जन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और काफी देर तक गाड़ी में लेकर घूमते रहे। बाद में उसे आंगणवां गांव के पास पटकर फरार हो गए। जैसे-तैसे वह पास की ढाणी पहुंचा और अपने भाई को फोन कर पूरा वाकया बताया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गांधी अस्पताल लेकर आए। बाद में अस्पताल पहुंची पुलिस ने उसके पर्चा बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Published on:
10 Apr 2018 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
