मण्डोर एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में आग लगने की सूचना आज भी नागौरी गेटअग्निशमन सेवा केन्द्र के दूरभाष के जरिये ही देनी पड़ती है, फि र वहां से सूचना पुन: मण्डोर क्षेत्र के अग्निशमन सेवा केन्द्र को मिलने पर गाड़ी रवाना होती है। तब तक कई बार अग्निकांड के कारण नुकसान ज्यादा हो जाता है। अग्नि शमन केन्द्र की असुविधाओं को लेकर जिला कलक्टर, नगर निगम आयुक्त को शिकायत की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है।