17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपणायत के शहर जोधपुर के इन हालात से परेशान हुए विदेशी पावणे, मेहमानवाजी से रूठे

अव्यवस्था में तब्दील हो रहे इस शहर की आबोहवा अब वैसी नहीं रहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 23 Dec 2017, 3:42 PM IST

tourist destinations in jodhpur

foreign tourists, foreign tourists in Jodhpur, domestic and foreign tourists, Jodhpur, tourist destination in jodhpur : mehrangarh fort, jodhpur news

अनिता चौधरी/जोधपुर. सूर्यनगरी अपणायत के लिए विख्यात है। यहां की सुंदर धरोहरों के किस्से सुनकर विदेशी पावणे भी यहां खींचे चले आते हैं, लेकिन अव्यवस्था में तब्दील हो रहे इस शहर की आबोहवा अब वैसी नहीं रहीं। प्रशासन की उदासीनता का खामियाजा यहां आने वाले पर्यटकों को भी झेलना पड़ रहा है। चारों ओर फैली गंदगी और यातायात की अव्यवस्था के कारण यहां आम आदमी के अलावा विदेशी सैलानी भी परेशान हो रहे हैं। यहां की टूटी सड़कें, यातायात की अव्यवस्था और गंदगी से हालात एेसे हो गए हैं कि कहीं विदेशी पावणे अब इस शहर से मुंह नहीं मोडऩे लग जाएं।

देखें शहर सैलानियों की नजर से


मैं कल से जोधपुरके भ्रमण पर हूं। यहां की सफाई को लेकर यहां के प्रशासन को सचेत होना चाहिए। यहां यातायात व्यवस्था बहुत ही खराब हैं। किसी भी सड़क पर उचित व्यवस्था नहीं मिली। शहर में पैदल चलने में सुविधा की बहुत कमी है। घंटाघर बहुत सुंदर है, लेकिन इसे देखने के लिए हमें बहुत दुविधा उठानी पड़ती हैं। इसलिए हम इसे सही से देख भी नहीं पाए। यहां की धरोहरों के आस पास कचरा बहुत ज्यादा है।

-एलिया, इटली

जोधपुर में भीड़ का नियंत्रण नहीं है। यहां पर प्रशासन को भीड़ को कंट्रोल करने की व्यवस्था करनी चाहिए। शहर के भीतरी इलाकों में हम जब घूमने गए तो वहां आवारा पशुओं का झुंड दिखा। एेसे में शहर के भीतर हमें जाने से डर लगता है कि कहीं कोई हादसा नहीं हो जाए। यहां की यातायात व्यवस्था भी सही नहीं है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। गंदगी बहुत ज्यादा है, जिससे मास्क लगाकर घूमना पड़ रहा है।

फे्र म, थाइलैंड

यहां हम पहुंचे तो यहां अस्त व्यस्त स्थिति देखने को मिली। यहां पर सुविधाएं बहुत कम है। पर्यटन को लेकर यहां अच्छी सुविधा नहीं है। यहां पर जगह जगह गंदगी बिखरी हुई दिखी। सब जगह आवारा पशुओं और गंदगी का ढेर लगा हुआ है। एेसे में सड़कों पर पैदल चलने की जगह ही नहीं होती है। जोधपुर में धरोहरों की स्थिति भी खराब है। पर्यटन स्थलों के आस पास बहुत गंदगी रहती है।


केरथे, थाइलैंड

हमें राजस्थान में आए हुए सात दिन हुए हैं। जोधपुर की व्यवस्था हमें ज्यादा खराब लगी। यहां पर पर्यटकों को लेकर कुछ खास इंतजाम नहीं मिला। यहां पर साफ सफाई की बहुत कमी है। हर जगह गंदगी और अव्यवस्था फैली हुई है। यहां के प्रशासन को यहां की साफ सफाई और व्यवस्था का ध्यान रखना चाहिए। जितने भी पर्यटन स्थल हैं, वहां पर भी गंदगी का ढेर लगा हुआ है। यहां पर हेल्प सेंटर की भी कमी खलती है।

वदी, थाइलैंड

जोधपुर में कहां है गंदगी


कौन कह सकता है कि जोधपुर में गंदगी है। सरदारपुरा में जाकर देखो कितनी सफाई है। एेसा हो ही नहीं सकता है कि जोधपुर में कहीं गंदगी मिले।

-रवि कुमार सुरपुर, जिला कलक्टर जोधपुर