इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। जोधपुर रेलवे स्टेशन से पुरी तिराहा, सोजतीगेट, मोहनपुरा पुलिया होते हुए निज निवास स्थान अजीत कॉलोनी तक भाजपा कार्यकर्ताओं, विविध सामाजिक संगठनों, यूनियनों और संस्थाओं की ओर से केंद्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत अभिनंदन किया गया।