1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंगस्टर लॉरेंस ने उगला ये राज, फिर भी हत्याकांड में खुद की भूमिका से कर रहा इनकार

सलमान को धमकी देने के मामले में पुलिस ने कोर्ट में पेश किया इस्तगासा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 7 Jan 2018, 11:27 AM IST

vasudev israni murder case of jodhpur

crime news of jodhpur, firing in jodhpur, gangster Lawrence Bishnoi, Gangster Lawrence Bishnoi case, jodhpur news, Lawrence Bishnoi in Jodhpur

जोधपुर .
रंगदारी के लिए सरदारपुरा सी रोड पर मोबाइल व्यवसायी की गोली मार कर हत्या करने के मामले में रिमाण्ड पर चल रहे लॉरेंस विश्नोई अभी भी खुद की भूमिका से इनकार कर रहा है। वह गाली-गलौज के चलते उपजी रंजिश के कारण हीरा उर्फ हरेंद्र पर वासुदेव इसरानी की हत्या करने का ठीकरा फोड़ रहा है। जांच के बाद पुलिस का दावा है कि लॉरेंस ने ही हत्या के लिए हरेंद्र उर्फ हीरा को हथियार उपलब्ध करवाए थे।

पुलिस के अनुसार गत १७ सितम्बर को मोबाइल व्यवसायी वासुदेव इसरानी हत्याकाण्ड में पंजाब के फाजिल्का जिले में दुतारावाली का गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई रिमाण्ड पर है। पूछताछ में वह हत्याकाण्ड में कोई भूमिका होना ही दोहरा रहा है। उसका कहना है कि वासुदेव की हत्या की गई थी, तब वह पूर्व सरपंच की हत्या करने के मामले में एसओजी की रिमाण्ड पर था। हत्या के कारणों पर उसने पुलिस को बताया कि हरेंद्र उर्फ हीरा रंगदारी के लिए वासुदेव को फोन कर के धमका रहा था। जबकि वासुदेव उलटा हीरा से ही गाली-गलौज व धमकियों को हल्के में ले रहा था। इसके चलते हीरा की उससे रंजिश हो गई थी और वह बदला लेना चाहता था, जिसके चलते हीरा उर्फ हरेंद्र जाट ने ही वासुदेव की हत्या करवाई थी।


पूछताछ में लॉरेंस की कहानी से पुलिस एेतबार नहीं जता रही है। पुलिस का दावा है कि वासुदेव की हत्या करने के लिए लॉरेंस ने हीरा तक हथियार उपलब्ध करवाए थे। इतना ही नहीं, लॉरेंस ने हरेन्द्र से मोबाइल पर बातचीत में वासुदेव की हत्या करने का जिम्मा दिया था।

लॉरेंस के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा पेश


उधर, कोर्ट परिसर में पेशी के बाद पुलिस सुरक्षा में पत्रकारों से बातचीत में सलमान खान को जोधपुर में ही जान से मारने की धमकी देने के मामले में सरदारपुरा थानाधिकारी भूपेंद्रसिंह ने शनिवार को कोर्ट में आईपीसी की धारा ५०६ के तहत इस्तगासा पेश किया। जांच के सम्बन्ध में कोर्ट संभवत: सोमवार को आदेश जारी करेगा। जिसकी जांच उदयमंदिर थाना पुलिस को दी जा सकती है।

धमकी के बाद और सतर्क हुई पुलिस


छात्र संगठन के नाम पर लॉरेंस विश्नोई के बड़ी संख्या में युवा समर्थक हैं। उसकी गैंग भी सक्रिय है। पुलिस की मौजूदगी में सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के बाद पुलिस सकते में है। देशभर में चर्चा में आए लॉरेंस को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है, उसे जिस थाने में रखा गया है वहां आरएसी के हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं।